LIVE: दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थल को हटाया
LIVE: दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन, सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थल को हटाया

विदेश से तीन हफ्ते बाद भारत लौटे राहुल गांधी मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का उद्घाटन करेंगे. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले 3-4 दिनों तक भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. साथ ही मेघालय और सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर से शुरू हो गई, जिसकी वजह से तेल की कीमतें-बढ़ गई हैं. बहरीन में फिर से हवाई हमले के सायरन बजने लगे हैं. बांग्लादेश में आी बाढ़ से 54 लोगों की मौत हो गई.विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रसेल्स में तीसरे भारत-ईयू ट्रेड मीटिंग में हिस्सा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए जम्मू की एक अदालत ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
ये भी पढ़ें-मॉनसून में फिर झमाझम बारिश, दिल्ली, यूपी समेत 18 राज्यों में भारी बरसेंगे बदरा, जानें आज का मौसम
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: क्रूड ऑयल आज फिर हुआ महंगा, टंकी फुल कराने से पहले जानिए पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव
ALL LIVE UPDATES HERE
राजस्थान:भीलवाड़ा सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में 5 महिलाओं की मौत
राजस्थान के भीलवाड़ा सरकारी अस्पताल में एक हफ्ते में 5 महिलाओं की मौत हो गई. पिछले 2 महीने में 18 महिलाओं ने तोड़ा दम.
महाराष्ट्र: सास ने जल्दी उठने कहा तो बहू ने डंडे से पीटा
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बहू ने अपनी 71 साल की सास के साथ गाली-गलौज कर उसे डंडे से पीटा. आरोप है कि सास सुबह उसे खेत में कुछ बुआई का काम करने के लिए जल्दी उठने के कहती थी. घायल सास की शिकायत पर चिपलून पुलिस स्टेशन में बहू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
हैदराबाद: वियतनाम नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले आंध्र के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास
वियतनाम में नाव पलटने की घटना पर, आंध्र प्रदेश के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने हैदराबाद में मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उनके शवों को वापस लाने में मदद की.
#WATCH | हैदराबाद, तेलंगाना | वियतनाम में नाव पलटने की घटना पर, आंध्र प्रदेश के मंत्री कोंडापल्ली श्रीनिवास ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की और उनके शवों को वापस लाने में मदद की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
(सोर्स: PRO) https://t.co/4Vx8alOZp9 pic.twitter.com/1qtxIUv0VB
मिजोरम में बारिश और लैंडस्लाइड के बीच पर्यटकों से अपील
मिजोरम में भारी बारिश के बीच कई जगहों पर पानी भर गया और लैंडस्लाइड भी हुआ है. सरकार ने पर्यटकों से अपनी यात्रा टालने की अपील की. लौंगत्लाई और सियाहा जिलों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 54 पर जमीन खिसकने की वजह से लुंगलेई के बुआल्ते गांव में लगभग 200 यात्री फंस गए.
हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
पहलगाम आतंकी हमले की जांच में बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए जम्मू की एक अदालत ने पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के सरगना और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
ईरान को ट्रंप की चेतावनी
ईरान-अमेरिका हमले फिर शुरू हो गए हैं. हॉर्मुज में जंग फिर से भड़की उठी है. अमेरिका ने ईरान पर लगातार तीसरी रात बड़े हमले किए. डोनाल्ड ट्रंप ने खुली चेतावनी दी है कि आज भी मारेंगे, कल भी मारेंगे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें