No Update... EPFO की वेबसाइट ठप, 8 दिन से सिर्फ तारीख, लोग परेशान!

राष्ट्रीय समाचार

No Update... EPFO की वेबसाइट ठप, 8 दिन से सिर्फ तारीख, लोग परेशान!

03 जुलाई 2026 को 10:07 am बजे
No Update... EPFO की वेबसाइट ठप, 8 दिन से सिर्फ तारीख, लोग परेशान!

ईपीएफओ की वेबसाइट आज भी शुरू नहीं की गई है. क्‍लेम से लेकर पीएफ बैलेंस चेक करने तक... कोई काम नहीं हो पा रहा है. संगठन का कहना है कि वह अपग्रेडेशन पर काम कर रहा है, जिस कारण वेबसाइट को बंद किया गया है. उमंग ऐप के जरिए भी पीएफ का काम नहीं हो पा रहा है. ये सिलसिला 26 जून 2026 से जारी है.

आज 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक वेबसाइट को ओपेन नहीं किया गया है. दो बार, इसको अपडेट करने के लिए डेट बढ़ाई गई है. 3 जुलाई यानी आज से वेबसाइट को ओपेन किया जाना था, लेकिन ईपीएफओ ने अपने पोर्टल पर आज डेट बढ़ाने की भी जानकारी नहीं दी है और ना ही वेबसाइट को ओपेन किया है, जिस कारण बहुत से लोग परेशान हैं.

सरकार कोई भी ठोस जानकारी शेयर नहीं कर रही है कि आखिर ईपीएफओ पोर्टल किस वजह से बंद किया गया है और आगे कितने दिन तक बंद रहेगा?

वेबसाइट शुरू ना होने से लोग परेशान  सोशल मीडिया पर लोगों ने ईपीएफओ के नहीं शुरू होने को लेकर नाराजगी भी दिखाई दी है. एक यूजर ने लिखा कि मौजूदा सरकार ने सभी योजनाओं की धज्जियां उड़ा रखी है. ईपीएफओ की कोई व्‍यवस्‍था दिखाई नहीं दे रही है. सिर्फ डेट बढ़ाए जा रहे हैं.

EPFO पोर्टल 26 जून 2026 से बंद है। पहले 30 जून का टाइम दिया गया कि फ़िर से चालू कर दिया जाएगा । फिर 2 जुलाई का टाइम दिया गया तब भी पोर्टल चालू नहीं हुआ। अब आप चेक करेंगे तो 3 जुलाई का टाइम दिखाया जा रहा है। मौजूदा सरकार ने सभी योजनाओं की धज्जियां उड़ा रखी है।@socialepfo pic.twitter.com/uLvcfDWNcB

वहीं प्राइवेट सेक्‍टर में काम करने वाले रोहित कुमार ने बताया कि उन्‍होंने 20 जून को ही घर के मेंटेनेंस के लिए पीएफ क्‍लेम किया था, लेकिन अभी तक पीएफ का पैसा नहीं आया है, जिस कारण उन्‍हें पैसों का कहीं और जगह से जुगाड़ करने के लिए समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है.

क्‍यों नहीं हो रही वेबसाइट चालू?  EPFO के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने के उद्देश्य से किए जा रहे एक नियोजित सिस्टम माइग्रेशन का हिस्सा है, ताकि इसकी ऑनलाइन सेवाओं की गति, स्थिरता और सुरक्षा में सुधार हो सके. इस मेंटेनेंस के दौरान, संगठन का मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध कई सेवाएं ठप हैं, जिससे देश भर में लाखों पीएफ कस्‍टमर्स पर असर पड़ा है.

कौन-कौन सी सर्विसेज नहीं चल रहे?  सर्विस के ठप होने से कर्मचारियों और कंपनियों की ओर उपयोग की जाने वाली कई सर्विस अस्‍थायी तौर से ठप हो गई हैं. EPF मेंबर फिलहाल पीएफ विड्रॉल के लिए नए आवेदन जमा करने, मौजूदा आवेदनों का स्‍टेटस चेक करने, ई-पासबुक डाउनलोड करने या अपने ऑनलाइन अकाउंट्स में लॉग इन करने में असमर्थ हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए