बिना मंगलसूत्र सिंदूरी बनारसी साड़ी में सजीं नई दुल्हन अंशुला, PHOTOS

राजनीति

बिना मंगलसूत्र सिंदूरी बनारसी साड़ी में सजीं नई दुल्हन अंशुला, PHOTOS

08 जुलाई 2026 को 08:06 am बजे
बिना मंगलसूत्र सिंदूरी बनारसी साड़ी में सजीं नई दुल्हन अंशुला, PHOTOS

शादी के बाद हर किसी की नजर नई दुल्हन के पहले लुक पर होती है और अंशुला कपूर ने इस मौके पर भी सबका दिल जीत लिया. 6 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचाने के बाद अंशुला 7 जुलाई को पहली बार अपनी रिस्पेशन पार्टी में दिखीं. पति रोहन ठक्कर के साथ जैसी ही अंशुला ने पहली पोस्ट-वेडिंग कॉकटेल/रिसेप्शन पार्टी में एंट्री ली, वैसे सी सबकी निगाहें टिक गईं. उन्होंने ऐसा देसी-मॉडर्न लुक अपनाया, जिसने फैशन लवर्स को भी इंप्रेस कर दिया.

खास बात ये रही कि उन्होंने किसी ट्रेडिशनल नई दुल्हन वाला अंदाज नहीं चुना. अंशुला न तो मांग में सिंदूर लगाए नजर आईं, न गले में मंगलसूत्र था और न ही उन्होंने चूड़ा पहना था. इसके बावजूद उनका स्टाइल बेहद एलिगेंट और रॉयल लगा. चलिए जानते हैं नई दुल्हन अंशुला कपूर ने अपनी कॉकटेल/रिसेप्शन पार्टी के लिए क्या पहना था.देसी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट अंशुला कपूर ने अपनी कॉकटेल पार्टी के लिए डिजाइनर अमित अग्रवाल की कस्टम बनारसी साड़ी पहनी, जिसे बिल्कुल अलग अंदाज में तैयार किया गया था. ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न टच देते हुए इसे ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल में डिजाइन किया गया था. अंशुला की साड़ी के पल्लू को भी ड्रामेटिक लुक दिया गया था, जिससे उनकी साड़ी किसी गाउन जैसी लग रही थी, लेकिन इसके बाद भी उसका साड़ी वाला लुक बरकरार रहा.

नई दुल्हन का अलग अंदाज आमतौर पर शादी के बाद नई दुल्हनें मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने नजर आती हैं. लेकिन अंशुला ने अपने पोस्ट-वेडिंग लुक में इन सभी चीजों को स्किप किया. उन्होंने बिना सिंदूर, बिना मंगलसूत्र और बिना चूड़े के ही अपना लुक कैरी किया, जो काफी क्लासी और मिनिमलिस्ट लगा.

जूलरी ने बढ़ाई लुक की शान अपनी मॉडर्न साड़ी के साथ अंशुला ने पन्ना, मोती और पोल्की से बना बेहद खूबसूरत नेकलेस पहना था. इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. स्लीक बन हेयरस्टाइल और ग्लोइंग मेकअप ने उनके लुक को और भी खास बनाया.

हर वेडिंग लुक के पीछे थी एक कहानी अंशुला की शादी का हर आउटफिट खास मायने रखता था. कभी उन्होंने अपने परिवार और पति के गुजराती रीति-रिवाजों को सम्मान दिया, तो कभी अपनी दिवंगत मां की याद को अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बनाया. उनकी रिसेप्शन और कॉकटेल साड़ी भी इसी सोच का हिस्सा थी, जिसमें भारतीय टेक्सटाइल और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिला.

रोहन ठक्कर भी दिखे बेहद डैशिंग अंशुला के साथ उनके पति रोहन ठक्कर भी बेहद स्टाइलिश नजर आए. उन्होंने मिडनाइट नेवी ब्लू कलर की एम्ब्रॉयडर्ड बंधगला जैकेट, मैचिंग ट्राउजर और ब्लैक शूज पहने थे. उनका क्लासिक लुक अंशुला के ग्लैमरस आउटफिट के साथ शानदार तालमेल बिठाता नजर आया.

6 जुलाई को हुई थी शादी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने 6 जुलाई को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी के बाद सामने आए उनके हर लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन कॉकटेल पार्टी वाला ये देसी-मॉडर्न अंदाज सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे