Save Yamuna: 225 साल में दिल्ली में 68% सिकुड़ी यमुना, पानी का बहाव 89 फीसदी घटा; नदी का बाढ़ क्षेत्र भी सीमित
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
राष्ट्रीय समाचार
Save Yamuna: 225 साल में दिल्ली में 68% सिकुड़ी यमुना, पानी का बहाव 89 फीसदी घटा; नदी का बाढ़ क्षेत्र भी सीमित
17 जुलाई 2026 को 06:29 am बजे
{"_id":"6a597e567ed7f011c20c2b96","slug":"save-yamuna-yamuna-in-delhi-has-shrunk-by-68-in-225-years-water-flow-has-decreased-by-89-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Save Yamuna: 225 साल में दिल्ली में 68% सिकुड़ी यमुना, पानी का बहाव 89 फीसदी घटा; नदी का बाढ़ क्षेत्र भी सीमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Save Yamuna: 225 साल में दिल्ली में 68% सिकुड़ी यमुना, पानी का बहाव 89 फीसदी घटा; नदी का बाढ़ क्षेत्र भी सीमित
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:29 AM IST
सार
डीयू के भूविज्ञान विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह बात सामने आई है।
दिल्ली में 2023 में आई बाढ़ के दौरान यमुना
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी बीते 225 वर्षों में करीब 68 प्रतिशत तक सिकुड़ चुकी है। साल 1799 में यमुना की औसत चौड़ाई करीब 658 मीटर थी, जो 2024 में घटकर 210 मीटर ही रह गई। डीयू के भूविज्ञान विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह बात सामने आई है।अध्ययन के अनुसार, नदी में बहने वाले पानी की मात्रा (डिस्चार्ज) में भी करीब 89 प्रतिशत की गिरावट आई है। अध्ययनकर्ताओं के अनुसार, इसके लिए उन्होंने 1799 के एक पुराने नक्शे, अन्य ऐतिहासिक नक्शों और आधुनिक सैटेलाइट तस्वीरों का अध्ययन किया है।
नदी की चौड़ाई घटने के आधार पर शोधकर्ताओं का अनुमान है कि नदी में पानी का बहाव 30 हजार क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड से घटकर 3,900 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड रह गया है। शोधकर्ता प्रो. विमल सिंह ने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बढ़ता शहरीकरण, बैराज, नहरें, तटबंध और इंसानी दखल है। उन्होंने बताया कि 1799 का नक्शा उस समय का है, जब यमुना पर कोई बड़ा बैराज नहीं बना था। इसलिए यह नदी की प्राकृतिक स्थिति को समझने का अहम आधार बनता है।
बैराज बनने के बाद बहाव में आया बड़ा बदलाव
प्रो. विमल सिंह के अनुसार, बाद के वर्षों में ताजेवाला, ओखला, वजीराबाद और आईटीओ बैराज बनने के बाद नदी के बहाव में बड़ा बदलाव आया। इन परियोजनाओं के जरिए बड़ी मात्रा में पानी दूसरी ओर मोड़ दिया गया, जिससे दिल्ली में यमुना का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हुआ। अध्ययन में यह भी बताया गया है कि पिछले सौ साल से अधिक समय में यमुना के करीब 45 वर्ग किलोमीटर बाढ़ क्षेत्र (फ्लडप्लेन) को तटबंधों के कारण मुख्य नदी से अलग कर दिया गया। बाद में इन इलाकों का इस्तेमाल खेती और शहरी विकास के लिए होने लगा। इससे नदी की बाढ़ का पानी अपने आप फैलाने और संभालने की क्षमता कम हो गई।
नदी पहले की तुलना में काफी संकरी हुई
शोध में यह भी पाया गया कि नदी के बीच बनने वाले प्राकृतिक रेतीले टापुओं का क्षेत्रफल 1985 में करीब 20 वर्ग किलोमीटर था, जो 2020 तक घटकर सिर्फ चार वर्ग किलोमीटर रह गया। इनमें से कई स्थानों को खेती या दूसरे उपयोगों में बदल दिया गया। शोधकर्ताओं ने जुलाई 2023 में आई दिल्ली की बाढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि 1978 की तुलना में 2023 में यमुना में कम पानी छोड़ा गया था, फिर भी जलस्तर ज्यादा बढ़ गया। इसका कारण यह है कि अब नदी पहले की तुलना में काफी संकरी हो चुकी है और उसके बाढ़ क्षेत्र भी सीमित हो गए हैं।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें