The Odyssey box office collection Day 1: द ओडिसी का भारत में जलवा, पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म
The Odyssey box office collection Day 1: द ओडिसी का भारत में जलवा, पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म

The Odyssey box office collection Day 1: क्रिस्टोफर नोलन की मचअवेटेड फिल्म द ओडिसी 17 जुलाई 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां दुनियाभर में फिल्म की चर्चा खूब हो रही थी तो वहीं भारत में भी इस फिल्म के चाहने वाले कम नहीं थे क्योंकि खुद क्रिस्टोफर नोलन द ओडिसी की कास्ट के लीड एक्टर मैट डेमन और टॉम हॉलेंड के साथ भारत प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. वहीं इसके चलते फिल्म खूब सुर्खियों में रही. इसी का असर है कि फिल्म ने पहले दिन ए सर्टिफिकेट होने के बावजूद इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग हासिल की है और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शुमार हो गई है.
द ओडिसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, द ओडिसी ने पहले दिन 20.76 करोड़ की ग्रॉस कमाई पहले दिन हासिल की है. जबकि नेट कलेक्शन 17.40 करोड़ रहा है. जबकि भारत में फिल्म के शोज 8,413 करोड़ थे. फिल्म ने ओवरऑल 48.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हासिल की है.
द ओडिसी का इंग्लिश वर्जन रहा आगे
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भारत में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया था. इसका ओरिजनल वर्जन इंग्लिश में था, जिसे ज्यादातर लोगों ने देखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में 13.75 करोड़ नेट कलेक्शन ओपनिंग डे पर द ओडिसी ने इंग्लिश में हासिल किया है. जबकि हिंदी डब ने 1.90 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 1.10 करोड़ और तमिल वर्जन ने 65 लाख की कमाई हासिल की है.
द ओडिसी बनीं हॉलीवुड की भारत में सबसे बड़ी ओपनर
17.40 करोड़ की ओपनिंग के साथ द ओडिसी भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है. जबकि अवतार पायर एंड एश ने 18 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. वहीं डेडपूल एंड वुल्वरीन ने 21 करोड़ की कमाई भारत में पहले दिन हासिल की थी. इसी के चलते तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी है, जिसने 2026 में सबसे ज्यादा ओपनिंग अपने नाम की है. हालांकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई हासिल की है. यह देखना भी दिलचस्प होगा.
ये भी पढे़ं- मोहम्मद रफी का 69 साल पुराना गाना, बना 'सिरदर्द का इलाज', विज्ञापनों में खूब हुआ इस्तेमाल, आज भी कहलाता है चंपी सॉन्ग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें