TV की मशहूर एक्ट्रेस, 8 साल बाद टूटेगी शादी?

मनोरंजन

TV की मशहूर एक्ट्रेस, 8 साल बाद टूटेगी शादी?

04 जुलाई 2026 को 09:20 am बजे
TV की मशहूर एक्ट्रेस, 8 साल बाद टूटेगी शादी?

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला टेलीविजन के पावर कपल हैं. युविका और प्रिंस की शादी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है.   

कहा जा रहा है कि प्रिंस और युविका शादी के 8 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. 

प्रिंस और युविका ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, ये खबर फैन्स के बीच आग की तरह फैल गई.   

इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें आने लगी हैं. तलाक की खबरों पर प्रिंस और युविका ने अब तक रिएक्ट नहीं किया है. 

ये पहला मौका नहीं है जब प्रिंस और युविका की शादी को लेकर ऐसी खबरें सामने आई हैं. पिछले साल भी इनके तलाक की खबरों का बज था.  

बेटी के जन्म के बाद युविका अपने मायके रहने चली गई थीं, जिससे प्रिंस काफी दुखी हो गए थे. हालांकि, कुछ महीनों बाद दोनों साथ आए और तलाक की खबरों को नकारा. 

इस साल दोनों ने रियलिटी शो द50 में हिस्सा लिया और टीवी पर दुनिया को दोनों के बीच प्यार दिखा. शो में दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते दिखे. 

प्रिंस और युविका का प्यार बिग बॉस में परवान चढ़ा था. इसके बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. 2024 में दोनों ने IVF के जरिए बेबी गर्ल एकलीन का वेलकम किया.  

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे