बोल्ड हुईं 'TV की संस्कारी' बहुएं, मोनोकनी पहन पूल में लगाई छलांग

मनोरंजन

बोल्ड हुईं 'TV की संस्कारी' बहुएं, मोनोकनी पहन पूल में लगाई छलांग

11 जुलाई 2026 को 02:40 pm बजे
बोल्ड हुईं 'TV की संस्कारी' बहुएं, मोनोकनी पहन पूल में लगाई छलांग

दृष्टि धामी और सनाया ईरानी टीवी टाउन की पक्की सहेलियां हैं. सनाया और दृष्टि अक्सर इंस्टाग्राम पर आउटिंग के मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक बार दोनों ने अपनी वीडियो से फैन्स का वीकेंड बना दिया है. आइए देखते हैं कि सनाया और दृष्टि वीकेंड पर क्या धमाल मचा रही हैं.

मोनोकनी में दृष्टि-सनाया सनाया और दृष्टि ने वीकेंड पर एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की, जिसमें दोनों मोनोकनी में पूल में छलांग लगाती दिखीं. दृष्टि और सनाया ने अपने पूल टाइम को एक फन तरीके से शूट किया. वीडियो में दोनों पूल के पानी में बच्चों की तरह मस्ती करती दिखीं. उन्हें देखकर ऐसा लगा मानो वो अपना बचपन जी रही हों. वीडियो के बैकग्राउंड में वॉइस ओवर भी चल रहा है, जो इसे और मजेदार बनाता है.

सनाया और दृष्टि ने टीवी पर हमेशा संस्कारी बहुओं का किरदार निभाया है. इसलिए उन्हें मोनोकनी में देखकर फैन्स थोड़ा शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि तुम दोनों रॉकिंग हो. अन्य ने लिखा कि टीवी की बहुएं रियल लाइफ में बहुत हॉट हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखकर हंसी नहीं रुक रही है. कुछ लोगों ने कहा कि कौन कहता है कि एक्ट्रेस सच्ची दोस्त नहीं हो सकतीं, सनाया और दृष्टि को देखो.

कुछ ने कहा कि कताई बोल्ड वीडियो. फैन्स सनाया और दृष्टि से ऐसे कई वीडियोज की डिमांड कर रहे हैं. कुल मिलाकर सनाया और दृष्टि के फैन्स का वीकेंड बन चुका है.

सनाया और दृष्टि के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दृष्टि मां बनने के बाद ब्रेक पर हैं. फिलहाल वो सिर्फ अपनी बेटी पर ध्यान दे रही हैं. वहीं सनाया को कुबूल है शो में देखा जा रहा है, जिसे पाकिस्तानी शो की कॉपी बताया जा रहा है. पर सनाया का कहना है कि उनका शो पाकिस्तानी ड्रामा का कॉपी नहीं है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे