दर्दनाक रहा तलाक, TV की इन हसीनाओं ने रचाई दूसरी शादी

मनोरंजन

दर्दनाक रहा तलाक, TV की इन हसीनाओं ने रचाई दूसरी शादी

18 जुलाई 2026 को 09:26 am बजे
दर्दनाक रहा तलाक, TV की इन हसीनाओं ने रचाई दूसरी शादी

टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट दूसरी शादी करके अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर चुकी हैं. जेनिफर ने सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल संग शादी करके प्यार को दूसरा मौका दिया. 

जेनिफर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, लेकिन 2 साल में ही इनका तलाक हो गया. तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस ने दूसरी बार घर बसाया. 

जेनिफर अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने दूसरी शादी करके घर बसाया है. टीवी की कई लोकप्रिय एक्ट्रेस ने शादी को नया मौका देकर जिंदगी संवारी है. 

दीपिका कक्कड़ की पहली शादी रौनक सैमसन से हुई थी. दोनों ने 2011 में शादी की, लेकिन 2015 में अलग हो गए. बाद में उन्हें 'ससुराल सिमर का' के को-स्टार शोएब इब्राहिम में प्यार मिला. दोनों ने 2018 में शादी की और अब उनका एक बेटा है, रुहान.

नव्या फेम सौम्या सेठ ने 22 जून 2023 में शुभम चुहाडिया से शादी की. इसके बाद उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया. सौम्या की पहली शादी अरुण कपूर से हुई, जिनसे उन्हें एक बेटा भी है. अब वो अपने परिवार के साथ अमेरिका में खुशी और सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. 

गौतमी कपूर टीवी की बड़ी एक्ट्रेस हैं. गौतमी कपूर की शादी मधुर श्रॉफ से हुई थी. हालांकि, दोनों के बीच चीजें सही नहीं चलीं और उनका तलाक हो गया.  इस दौरान 'घर एक मंदिर' के सेट पर गौतमी की मुलाकात राम कपूर से हुई और दोनों ने शादी कर ली. दोनों दो बच्चों के पेरेंट भी हैं.

कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक टेलीविजन के लोकप्रिय कपल हैं. कश्मीरा की ये दूसरी शादी. उनकी पहली शादी ब्रैड लिस्टरमैन से हुई थी. तलाक के बाद उन्होंने कृष्णा का हाथ थामा. आज दोनों दो बेटों के पेरेंट भी हैं. 

बिग बॉस फेम डिंपी गंगुली की पहली शादी राहुल महाजन से हुई थी. तलाक के बाद उन्होंने रोहित रॉय से शादी कर ली. कपल अब दुबई में रहता है और उनके तीन बच्चे हैं- रियाना, आर्यन और रिषान हैं. 

सारा खान और कृष पाठक ने 6 अक्टूबर 2025 को कोर्ट मैरिज करके अपने प्यार को शादी का नाम दिया. सारा की पहले शादी एक्टर अली मर्चेंट से हुई थी. दोनों की शादी बिग बॉस के घर के अंदर हुई थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया.

काम्या पंजाबी की जिंदगी आसान नहीं रही. उन्होंने 2003 में बंटी नेगी से शादी की, लेकिन 2013 में उनका रिश्ता खत्म हो गया. दोनों की एक बेटी है, आरा, जिसकी अब पूरी जिम्मेदारी काम्या के पास है. बाद में उन्हें दिल्ली के डॉक्टर शलभ डांग में सच्चा प्यार मिला. दोनों ने 2020 में शादी कर ली.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे