रघुराम राजन को US में जिम्मेदारी, ट्रंप के करीबी संग करेंगे काम

खेल

रघुराम राजन को US में जिम्मेदारी, ट्रंप के करीबी संग करेंगे काम

16 जुलाई 2026 को 12:58 pm बजे
रघुराम राजन को US में जिम्मेदारी, ट्रंप के करीबी संग करेंगे काम

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan ) को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले केविन वॉर्श हाल ही में US Fed के चेयरमैन बने हैं और उन्होंने अपने सुधार कार्यक्रमों के तहत दिग्गजों को अपनी टीम में शामिल करना भी शुरू कर दिया है.

उनकी टीम में तीन भारतीयों को जगह दी गई हैं, जिसमें उनका नाम शामिल है. राजन फेडरल रिजर्व की मौजूदा बैलेंस शीट व्यवस्था की लागत, लाभ की जांच के लिए गठित बैलेंस शीट पॉलिसी वर्कफोर्स में अपनी सेवाएं देंगे.

रघुराम राजन करेंगे क्या-क्या काम?  रघुराम राजन को हार्वर्ड की अर्थशास्त्री करेन डायनान और फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर जेरेमी स्टीन के साथ बैलेंस शीट पॉलिसी टास्क फोर्स में नॉमिनेट किया गया है. यह पैनल फेडरल रिजर्व की मौजूदा बैलेंस शीट व्यवस्था की लागत, लाभ और संस्थागत प्रभावों की जांच करेगा.

इन दो भारतीयों को भी किया शामिल केविन वॉर्श ने अपनी टीम में न सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को शामिल किया है, बल्कि उनके साथ दो अन्य भारतीय मूल के एक्सपर्ट्स को भी जगह दी है. इनमें एक दिल्ली में जन्मे अमेरिकी अर्थशास्त्री राज चेट्टी हैं, जबकि दूसरी माइक्रोसॉफ्ट की सीनियर कार्यकारी अधिकारी आशा शर्मा हैं.

वॉर्श बना रहे पांच टास्क फोर्स US Fed चेयरमैन केविन वॉर्श 5 टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं और राजन समेत अन्य भारतीय एक्सपर्ट्स की नियुक्ति इसी का हिस्सा है. अन्य कार्यबल में बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर मर्विन किंग, वॉलमार्ट के पूर्व सीईओ डग मैकमिलन, नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट और सिलिकॉन वैली के वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क एंड्रीसन को भी शामिल किया जा रहा है.

RBI गर्वनर समेत ये पद संभाल चुके राजन Raghuram Rajan भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. 2003 से 2006 तक वे अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF में मुख्य अर्थशास्त्रीऔर रिसर्च डिपार्टमेंट के डायरेक्टर रहे. तो 2012–2013 में उन्होंने भारत सरकार के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर की भूमिका निभाई. इसके बाद  2013 में राजन को आरबीआई का 23वां गवर्नर नियुक्त किया गया और उन्होंने ये जिम्मेदारी 2016 तक निभाई.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे