US में कनाडा ने फैलाया प्रदूषण? ट्रंप ने कीमत वसूलने की दी चेतावनी

दुनिया

US में कनाडा ने फैलाया प्रदूषण? ट्रंप ने कीमत वसूलने की दी चेतावनी

18 जुलाई 2026 को 09:21 am बजे
US में कनाडा ने फैलाया प्रदूषण? ट्रंप ने कीमत वसूलने की दी चेतावनी

कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग का असर अब अमेरिका पर भी साफ दिखाई दे रहा है. कनाडा से उठे धुएं ने अमेरिका के मिडवेस्ट से लेकर नॉर्थईस्ट तक कई राज्यों को जहरीली धुंध की चपेट में ले लिया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने जंगलों का सही तरीके से प्रबंधन नहीं कर रह. उन्होंने कहा कि इसकी वजह से अमेरिका को गंभीर प्रदूषण झेलना पड़ रहा है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कनाडा की लापरवाही के कारण अमेरिका "गंदी, प्रदूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा" से प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति पूरी तरह अस्वीकार्य है और वह इस मुद्दे पर कनाडा के प्रधानमंत्री से बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: अमेरिका पर कुदरत का ट्रिपल अटैक! बाढ़ का कहर, धधक रहे जंगल और धुएं से निकली जाए जान

ट्रंप ने आरोप लगाया कि कनाडा ने जंगलों की सफाई और सूखी झाड़ियों को हटाने जैसे बुनियादी कदम नहीं उठाए, जबकि उसे पता था कि इससे हर साल बड़े पैमाने पर जंगलों में आग लगेगी.

राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे "जानबूझकर की गई लापरवाही" बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है. ट्रंप ने चेतावनी दी कि इस प्रदूषण की आर्थिक कीमत मौजूदा कनाडाई आयात पर लगाए जा रहे टैरिफ में जोड़ दी जाएगी.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कनाडा में इस समय 858 जंगलों में आग लगी हुई है, जिनमें से 111 आग पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके मैनिटोबा, सस्केचेवान और ओंटारियो प्रांत हैं.

यह भी पढ़ें: 'कनाडा-मेक्सिको बाहर', ट्रंप ने कहा- अमेरिका को फिर से बनाओ FIFA का मेजबान

Smell smoke this morning? Its coming from a wildfire outbreak in Ontario. While it should not impact air quality much today, smoke at the surface could increase Wednesday into Thursday, potentially reducing visibilities and air quality. High temperatures may also be limited. pic.twitter.com/6QdV5965nt

वायु गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था IQAir के मुताबिक, इस सप्ताह डेट्रॉइट, शिकागो, न्यूयॉर्क, टोरंटो और मिनियापोलिस दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल रहे. विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों की आग से निकलने वाला धुआं सामान्य वायु प्रदूषण की तुलना में अधिक जहरीला होता है और इससे दिल के दौरे, स्ट्रोक, कैंसर, गर्भावस्था संबंधी मुश्किलें और इससे लड़ने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है.

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताहांत में बारिश के बाद धुएं का असर कुछ कम हो सकता है. इससे न्यू जर्सी में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान वायु गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद जताई गई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे