जब बेटे ने पहली बार मां को हेलिकॉप्टर में बैठाया, आपने देखा ये VIDEO?

राजनीति

जब बेटे ने पहली बार मां को हेलिकॉप्टर में बैठाया, आपने देखा ये VIDEO?

04 जुलाई 2026 को 09:20 am बजे
जब बेटे ने पहली बार मां को हेलिकॉप्टर में बैठाया, आपने देखा ये VIDEO?

मां-बेटे का रिश्ता दुनिया के सबसे खास रिश्तों में से एक माना जाता है. बचपन में मां से किया एक छोटा-सा वादा जब सालों बाद सच हुआ, तो यह पल सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि लाखों सोशल मीडिया यूजर्स के लिए भी भावुक कर देने वाला बन गया.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी मां को पहली बार हेलिकॉप्टर की सैर कराता नजर आता है. वीडियो देखने वाले लोग सिर्फ हेलिकॉप्टर राइड नहीं, बल्कि बेटे का अपनी मां के प्रति प्यार और बचपन का वादा निभाने की खुशी देख रहे हैं.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर योगेश रावत ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-मेरी मां की पहली हेलिकॉप्टर राइड. ये वीडियो वायरल है. इसको अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिले. 3 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है.

वीडियो की शुरुआत में योगेश बताते हैं कि बचपन में उन्होंने अपनी मां से कहा था कि जब वह बड़े हो जाएंगे तो उन्हें हेलिकॉप्टर में जरूर बैठाएंगे. सालों बाद आखिरकार उन्हें वह मौका मिल गया.

लेकिन जैसे ही उनकी मां ने हेलिकॉप्टर देखा, वह थोड़ी घबरा गईं. वीडियो में योगेश कहते हैं कि मैंने बचपन में मां से वादा किया था कि बड़ा होकर आपको हेलिकॉप्टर में बैठाऊंगा. आज वही दिन है, लेकिन हेलिकॉप्टर देखते ही मां डर गईं.

इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के टिकट दिखाते हैं और बताते हैं कि यह सफर उत्तराखंड के मुनस्यारी में हो रहा है. कैमरे के सामने उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं कि मुझे डर लग रहा है.

योगेश अपनी मां का हौसला बढ़ाते हैं और उन्हें हेलिकॉप्टर में बैठा लेते हैं. शुरुआत में उनकी मां बेटे का पैर पकड़कर बैठी रहती हैं, लेकिन उड़ान शुरू होते ही उनका डर धीरे-धीरे खत्म होने लगता है.

कुछ ही देर बाद वही मां मुस्कुराती नजर आती हैं. कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए उनकी खुशी साफ दिखाई देती है. योगेश भी हंसते हुए कहते हैं कि अब मां पूरे स्वैग में हैं.

हेलिकॉप्टर उड़ान भरते ही योगेश ऊपर से अपने गांव के खूबसूरत नजारे भी दिखाते हैं. वह कहते हैं कि मेरा गांव किसी जन्नत से कम नहीं... यह किसी स्विट्जरलैंड से कम नहीं है.

वीडियो के आखिर में उनकी एक बात लोगों के दिल को छू जाती है. वह कहते हैं कि मैं मां को घुमाने ले गया था, लेकिन मेरे अंदर का 10 साल का बच्चा सबसे ज्यादा खुश था, क्योंकि उसने अपनी मां से किया बचपन का वादा पूरा कर दिया.

जब वह अपनी मां से पूछते हैं कि सफर कैसा लगा, तो मां मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहती हैं कि बहुत अच्छा.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है. नीतिन तिवारी ने लिखा कि यही असली सफलता की परिभाषा है." वहीं शुभांगी ने कमेंट किया कि मां की आंखें बता रही हैं कि आज उन्हें अपने बेटे पर कितना गर्व है. सुचित्रा ने सिर्फ एक शब्द लिखा-मां. उनका यह छोटा-सा कमेंट ही वीडियो की पूरी भावना बयां कर गया.

इसके अलावा कई अन्य यूजर्स ने भी कहा कि जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी महंगी गाड़ी या बड़ा घर नहीं, बल्कि माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाना है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को सिर्फ पसंद ही नहीं आ रहा, बल्कि लोगों को भावुक भी कर रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे