VIDEO: पति रोहित शर्मा का शतक देख रो पड़ीं रीतिका सजदेह!

राष्ट्रीय समाचार

VIDEO: पति रोहित शर्मा का शतक देख रो पड़ीं रीतिका सजदेह!

20 जुलाई 2026 को 07:18 am बजे
VIDEO: पति रोहित शर्मा का शतक देख रो पड़ीं रीतिका सजदेह!

टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी सीरीज हार का सामना करना पड़ा है. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर रविवार को एक हाईस्कोरिंग मैच में भारतीय टीम को 27 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने करो या मरो वाले इस मुकाबले में शतक जड़कर आलोचकों की बोलती बंद करने का काम किया. लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी.

388 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. रोहित शर्मा मैदान पर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी स्टैंड्स में बैठीं उनकी पत्नी रीतिका सजदेह खुद को संभाल नहीं पाईं. जैसे ही रोहित ने बल्ला उठाकर अपना शतक पूरा किया, टीवी कैमरों का रुख रीतिका की तरफ मुड़ा, जो फूट-फूटकर रो रही थीं.

मैच से ठीक पहले मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा को साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में मौका नहीं देनी चाहती है. ऐसी खबरें थी कि रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल को उनकी जगह मौका देने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, बीसीसीआई ने इन खबरों को खारिज करते हुए इसे अफवाह करार दिया था. ऐसे सिचुएशन में रोहित के बल्ले से रनों को देखकर उनकी वाइफ खुद को रोक नहीं पाईं और मैच के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं.

ये भी पढ़ें- '45वें ओवर तक मैच हमारे हाथ में था, लेकिन 3 ओवर में...', शुभमन गिल ने लॉर्ड्स ODI में हार का पोस्टमॉर्टम किया, रोहित की तारीफों के बांधे पुल

इस मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहाड़ जैसा 387 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी. रोहित शर्मा के शानदार शतक के अलावा शुभमन गिल और विराट कोहली ने भी दमदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, लेकिन टीम 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी. भारतीय टीम इस मुकाबले को 27 रनों से हार गई और इसके साथ ही सीरीज भी हाथ से गंवा बैठी.

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन तेंदुलकर-सईद अनवर भी पीछे छूटे

भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से गंवा दी है. इंग्लैंड ने साल 2019 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ कोई वनडे सीरीज जीती है. इससे पहले मेजबान टीम ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी 4-0 से करारी शिकस्त दी थी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे