'कंबल के अंदर आ', लॉकअप में योगेश-आकांक्षा का रोमांस! Video

टेक्नोलॉजी

'कंबल के अंदर आ', लॉकअप में योगेश-आकांक्षा का रोमांस! Video

03 जुलाई 2026 को 09:40 am बजे
'कंबल के अंदर आ', लॉकअप में योगेश-आकांक्षा का रोमांस! Video

लॉकअप 2 शो में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी आए हैं. इनमें डेटिंग रियलिटी शो Splitsvilla X6 के एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की भी एंट्री हुई है. शो की प्रीमियर नाइट के दिन उनके टूटते-बिगड़ते रिश्ते की काफी चर्चा हुई थी. उर्फी जावेद ने बतौर गेस्ट आकर उनके रिश्ते की पोल खोली थी. दोनों को झूठा बताया था.

लॉकअप में रोमांस! लेकिन लॉकअप में आकर ये एक्स कपल दोस्त बन गए हैं. कहने को वो दोस्त हैं. लेकिन साइड में उनका लव एंगल चलता रहता है. दोनों जिस तरह से एक दूसरे से बातें करते हैं, उनकी नजदीकियां साफ दिखती हैं. इंटरनेट पर उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है, इसमें दोनों क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं. वे आपस में कुछ बातें कर रहे हैं. तभी किसी बात की सीक्रेटली बताने के लिए योगेश ने आकांक्षा को कहा- कंबल के अंदर आ.

आकांक्षा ये सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं. वो हंसते और शरमाते हुए ऐसा करने से मना करती हैं. योगेश ने आखिर में खुद के ऊपर कंबल डाला. आकांक्षा भी कंबल के अंदर गईं. दोनों एक दूसरे से दूर थे. योगेश ने कंबल के अंदर इशारों में आकांक्षा से कुछ कहा. दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है.

यूजर्स को उनकी क्यूट केमिस्ट्री पसंद आ रही है. दोनों शो में लड़ते, झगड़ते हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद साथ में आ जाते हैं. फैंस का मानना है दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स हैं. हो सकता है शो में रहते हुए वो फिर से साथ हो जाएं. स्प्लिट्सविला में उनकी रोमांटिक लव स्टोरी लोगों ने देखी थी. हालांकि तभी शो के दौरान योगेश की एक्स-गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री के बाद आकांक्षा संग उनके रिश्ते बिगड़े थे.

तीनों के बीच शो में काफी पंगा हुआ. स्प्लिट्सविला खत्म होने के बाद योगेश-आकांक्षा ने आपस में कोई रिश्ता ना होने की बात कही. लेकिन प्रीमियर नाइट में उर्फी ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वे सबकी नजरों से छिपकर मिलते थे.

खैर, अब सच क्या है योगेश और आकांक्षा बेहतर बता सकते हैं. आकांक्षा और योगेश अच्छा कर रहे हैं. दोनों की लॉकअप में सबसे अच्छी बॉन्डिंग है. श्रेया कालरा से उनकी इन दिनों खटपट चल रही है. फैंस को योगेश और आकांक्षा का नो फिल्टर अपनी बात सामने रखने के अंदाज काफी पसंद आता है. देखना होगा लॉकअप में उनकी जर्नी कितनी धमाकेदार रहती है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे