शख्स ने जेब से मोबाइल निकालकर देखा, इतने में सामने से आ गई मौत, VIDEO डरा देगा

टेक्नोलॉजी

शख्स ने जेब से मोबाइल निकालकर देखा, इतने में सामने से आ गई मौत, VIDEO डरा देगा

09 जुलाई 2026 को 10:01 am बजे
शख्स ने जेब से मोबाइल निकालकर देखा, इतने में सामने से आ गई मौत, VIDEO डरा देगा
शख्स ने जेब से मोबाइल निकालकर देखा, इतने में सामने से आ गई मौत, VIDEO डरा देगा
विजयवाड़ा में सड़क पर चल रहे शख्स पर चढ़ गई बस. (NDTV)
  • आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मोबाइल देखता हुआ एक व्यक्ति सड़क पार करते समय बस की चपेट में आ गया
  • घटना के समय व्यक्ति अपने मोबाइल में व्यस्त था जिससे उसने पीछे आ रही बस को नहीं देखा था
  • बस व्यक्ति को रौंदते हुए आगे बढ़ गई, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया
विजवाड़ा:

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. हाथ में थैला लिए एक शख्स ट्रैफिक जंक्शन पर सड़क पार कर रहा था, तभी सामने से आ रही एक बस ने उसे कुचल दिया. हैरानी की बात यह है कि बस उसे रौंदते हुए आगे निकल गई. पीछे से आ रही दूसरी बस सड़क पर पड़े शख्स को बचाती हुई आगे निकल गई. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जो बहुत दी दर्दनाक है.

मोबाइल देखकर चल रहे शख्स को बस ने रौंदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि शख्स सड़क पार करते समय अपने मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह पीछे आ रही बस को भांप नहीं पाया. सामने आए वीडियो में भी शख्स को अपनी जेब से मोबाइल निकालकर उसमें खोए हुए देखा जा सकता है. इसी वजह से उसे पीछे से आ रही बस का पता ही नहीं चला और वह बड़े हादसे का शिकार हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़क पर मोबाइल देखना बना जानलेवा

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयानों की मदद से हादसे की जांच की जा रही है. सड़क पर चल रहे लोगों से रोड सेफ्टी का ध्यान रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, ताकि वह सुरक्षित करें, लेकिन फिर भी अक्सर लोग सड़क पर मोबाइल देखते और कानों में लीड लगाकर गाना सुनते हुए चलते हैं और पीछे से आ रहे खतरे को भांप ही नहीं पाते.

Latest and Breaking News on NDTV

आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ा

विजयवाडा़ के शख्स के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ. वह मोबाइल चलाते हुए आराम से सड़क पार कर रहा था. रेड लाइट भी नहीं थी फिर भी उसने एक बार भी ये नहीं सोचा  कि शहर की व्यस्त सड़क पर कोई वाहन पीछे से उसे रौंद सकता है. वह अपनी धुन में चला जा रहा था और कुछ ही सेकेंड में हादसे का शिकार हो गया. बस उसे कुचलकर निकल गई. हालांकि आरोपी ड्राइवर अब पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-मलबे में तब्‍दील इमारत... चारों तरफ तबाही का मंजर, ईरान ने पहली बार जारी क‍िया खामेनेई के घर का VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Road Safety Rules, Traffic Rules, Vijayawada, Accident Video
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।