बेटी की शादी में जमकर नाचे 'तारक मेहता', जमाया रंग, Video
बेटी की शादी में जमकर नाचे 'तारक मेहता', जमाया रंग, Video

अभिनेता, कवि और लेखक शैलेश लोढ़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. शैलेश लोढ़ा को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का रोल निभाने के लिए जाना जाता है. हालांकि, सालों पहले वो शो छोड़ चुके हैं, लेकिन आज भी फैन्स उन्हें तारक मेहता के रूप में ही जानते हैं. अब शैलेश लोढ़ा अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, शैलेश लोढ़ा ससुर बन गए हैं. एक्टर की बेटी स्वरा लोढ़ा ने शादी रचा ली है.
स्वरा लोढ़ा की हुई शादी शैलेश लोढ़ा ने किसी को बेटी की शादी की कानो-कानो खबर नहीं लगने दी, लेकिन इंटरनेट पर स्वरा के वेडिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं. करोड़पति होते हुए भी एक्टर ने अपनी बेटी की शादी बिना किसी तामझाम के की. बेटी की शादी में उन्होंने गायकों संग सुरों की महफिल सजाई.
A post shared by 𝐊𝐚𝐢𝐟 𝐒𝐚𝐛𝐫𝐢 (@kaifsabriofficial)
स्वरा की शादी में लोकप्रिय सूफी और बॉलीवुड गायक कैफ साबरी अपनी आवाज का जादू बिखरते दिखे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्वरा की शादी के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं. एक वीडियो में शैलेश लोढ़ा, कैफ संग तेरे जैसा यार कहां गाना गाते दिख रहे हैं. बेटी की शादी पर उन्होंने बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस भी किया. ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा में शैलेश लोढ़ा का एक अलग अंदाज देखने को मिला.
क्या करती हैं स्वरा लोढ़ा शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं. स्वरा अपनी मां की तरह एक लेखिका हैं. उन्होंने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर '54 Reasons Why Parents Suck!' किताब लिखी है. शैलेश लोढ़ा का दामाद कौन है और क्या करता है. इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
A post shared by 👑𝑯𝒂𝒎𝒛𝒂 𝑺𝒂𝒃𝒓𝒊👑 (@officialhamzasabri)
एक्टर के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी झलक रही थी. उनका चेहरा देखकर साफ पता चल रहा है कि वो इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कैफ साबरी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें स्वरा को बेहद साधारण तरीके से पति संग शादी की रस्म निभाते देखा जा सकता है.
📌 संबंधित खबरें
- 62 साल पुराना वो गाना, जिसे डायरेक्टर ने कर दिया था रिजेक्ट, हीरो की जिद से फिल्म में मिली जगह, बना लता मंगेशकर का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग
- दसवीं में थी एक्ट्रेस जब छेड़छाड़ करने वाले का फोड़ दिया था सिर, बोलीं दो दिन बर्दाश्त किया लेकिन तीसरे दिन...
- बॉलीवुड का सबसे बदमाश डॉक्टर, पूरे करियर में नहीं किया एक भी ऑपरेशन फिर भी अस्पताल में लगी रहती थी भीड़
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें