कहां है बरमूडा का वजनी क्रिकेटर? जिसने WC में लिया था अद्भुत कैच

खेल

कहां है बरमूडा का वजनी क्रिकेटर? जिसने WC में लिया था अद्भुत कैच

14 जुलाई 2026 को 09:00 am बजे
कहां है बरमूडा का वजनी क्रिकेटर? जिसने WC में लिया था अद्भुत कैच

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा था, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक अपने एक कैच से पूरी दुनिया में छा गए. 19 मार्च 2007 को भारत के खिलाफ मैच में लेवरॉक ने स्लिप पर डाइव लगाकर रॉबिन उथप्पा का एक हाथ से शानदार कैच लपका था.

करीब 127 किलो वजनी ड्वेन लेवरॉक उस समय इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे भारी खिलाड़ियों में गिने जाते थे, लेकिन उनकी फील्डिंग ने सभी को चौंका दिया. यह कैच आज भी वर्ल्ड कप इतिहास के बेहतरीन कैचों में गिना जाता है. 14 जुलाई, 1971 को बरमूडा में जन्मे लेवरॉक आज 55 साल के हो गए.

यह भी पढ़ें: Boss Baby ने बताया युवराज का असर, बोले- पहली मुलाकात आज भी नहीं भूल सकता

कमेंटेटर डेविड लॉयड की लाइन- The big man, the fridge has opened (बड़ा आदमी, फ्रिज खुल गया है) आज भी क्रिकेट फैन्स को याद है. कैच लेने के बाद ड्वेन लेवरॉक का मैदान पर दौड़ते हुए जोशीला जश्न उस दौर में भी खूब वायरल हुआ और उन्हें रातों-रात स्टार बना गया.

ड्वेन लेवरॉक ने उसी मैच में युवराज सिंह को भी आउट किया. हालांकि उनके 10 ओवर काफी महंगे रहे और उन्होंने 96 रन खर्च किए. भारत ने उस मुकाबले में बरमूडा को 257 रनों से हराया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई और श्रीलंका और बांग्लादेश सुपर-8 में पहुंचे.

ड्वेन लेवरॉक का वह हैरतअंगेज कैच आज भी क्रिकेट प्रेमियों की यादों में ताजा है. अपने खेल के दिनों में उन्हें साथी खिलाड़ी 'स्लगो' नाम से बुलाते थे.

यह भी पढ़ें: 'मैं टर्मिनेटर... अभिषेक टर्मिनेटर-4 और वैभव टर्मिनेटर-6', युवराज सिंह ने 15 साल के बल्लेबाज को बताया भारतीय क्रिकेट का अगला अवतार

बरमूडा की तरफ से ड्वेन लेवरॉक ने 32 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 33.02 की औसत से 34 विकेट झटके. बरमूडा की टीम के लिए लेवरॉक ने 2 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले, जिसमें वो कोई विकेट हासिल नहीं कर सके.

अब कहां हैं ड्वेन लेवरॉक? अप्रैल 2009 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ड्वेन लेवरॉक बरमूडा में जेल अधिकारी (जेलर) के रूप में काम कर रहे हैं. हाल के वर्षों में वे पार्ट-टाइम क्रिकेट कमेंट्री भी करते हैं और बरमूडा में आज भी एक लोकप्रिय खेल हस्ती माने जाते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे