बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 27 Aug 2026 07:59 AM IST
सार

Toxic Box Office Collection Day 1: 'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इसने भारत ही नहीं दुनियाभर में भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 'जवान', 'पठान', 'एनिमल' और 'कल्कि 2898 एडी' का रिकॉर्ड तोड़ा है।

Toxic Box Office Collection Day 1 know Awarapan and Batwara 2 earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
काफी इंतजार के बाद आखिरकार 26 अगस्त को फिल्म 'टॉक्सिक' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज को दर्शकों ने जश्न की तरह सेलिब्रेट किया। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ा। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।


'टॉक्सिक' ने तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म 'टॉक्सिक' ने पहले ही दिन भारतीय सिनेमा की कई बड़ी ब्लॉकबस्टर्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसने 'पठान' (57 करोड़), 'एनिमल' (63.80) करोड़, 'जवान (75 करोड़) और 'कल्कि 2898 एडी' (95.30 करोड़) जैसी फिल्मों के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ा है।
Toxic Box Office Collection Day 1 know Awarapan and Batwara 2 earnings
हिंदी में शानदार ओपनिंग लेने वाली साउथ की टॉप 5 फिल्में - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 100 करोड़ पार हुई कमाई
  • फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की।
  • सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये की बड़ी ओपनिंग ली।
  • यह इसका कुल कलेक्शन भी है।
  • हिंदी में इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 23.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • वहीं इस फिल्म ने तेलुगु में 16 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ रुपये वहीं मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Toxic Box Office Collection Day 1 know Awarapan and Batwara 2 earnings
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में की शानदार कमाई
जहां भारत में इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है, वहीं दुनियाभर में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म 'टॉक्सिक' ने ग्रॉस 120.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ओवरसीज इसने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Toxic Box Office Collection Day 1 know Awarapan and Batwara 2 earnings
'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी 'आवारापन 2'
दूसरे बुधवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया है। माना जा रहा है कि इसकी कमाई पर 'टॉक्सिक' की रिलीज का असर पड़ा है।
  • पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे मंगलवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • दूसरे बुधवार को इसने सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 143.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
Toxic Box Office Collection Day 1 know Awarapan and Batwara 2 earnings
इनसिडियस - फोटो : सोशल मीडिया
'इनसिडियस' की घटी कमाई
हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई बुधवार को फिर घट गई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही थी। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है।
  • ओपनिंग डे पर 'इनसिडियस' ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • पांचवें दिन इसने 1.89 करोड़ रुपये कमाए।
  • छठे दिन इसने 50.70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसका कुल कलेक्शन 16.26 करोड़ रुपये हो चुका है।