'कैप्टन स्मित मच्छार असली हीरो, 170+ लोगों की बचाई जान', RSS ने की तारीफ

राष्ट्रीय समाचार

'कैप्टन स्मित मच्छार असली हीरो, 170+ लोगों की बचाई जान', RSS ने की तारीफ

01 अक्टूबर 2026 को 09:37 am बजे
'कैप्टन स्मित मच्छार असली हीरो, 170+ लोगों की बचाई जान', RSS ने की तारीफ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार को उनके असाधारण साहस के लिए सलाम. उन्होंने अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर काम किया और 170 से अधिक लोगों की जान बचाने में मदद की. वे एक असली हीरो हैं और उनकी बहादुरी और सही समय पर की गई कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर गर्व करता है. उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं.

बता दें, भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में उनके को-पायलट ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया था. प्लेन में 170 से ज्यादा लोग सवार थे.

Salute to Captain Smit Machchhar for his exceptional courage. His actions went beyond the call of duty, helping protect 170+ lives. He is a real HERO and the entire country is proud of him for his bravery and timely action. Wishing him speedy and total recovery. Sunil Ambekar… pic.twitter.com/6DmwZGzXVC

कैप्टन स्मित की बहादुरी की PM मोदी ने भी तारीफ की है. पीएम ने उन्हें एक सच्चा हीरो बताया. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए साहस दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद मिली.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'कैप्टन स्मित एक हीरो हैं. खतरे के बीच और बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.'

कैप्टन स्मित मच्छार गुजरात मूल के भारतीय हैं. वह 2022 में फ्लाईदुबई से जुड़े थे. इससे पहले उन्होंने करीब 11 साल स्पाइसजेट में काम किया. स्मित बोइंग 737 विमान उड़ाते हैं. उनके पास कमर्शियल एविएशन का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वह दूसरे पायलटों को गाइड भी कर चुके हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए