406 का चेज, गिल का 223 का तूफान, गुवाहाटी में लगी र‍िकॉर्ड्स की झड़ी

राष्ट्रीय समाचार

406 का चेज, गिल का 223 का तूफान, गुवाहाटी में लगी र‍िकॉर्ड्स की झड़ी

01 अक्टूबर 2026 को 06:16 am बजे
406 का चेज, गिल का 223 का तूफान, गुवाहाटी में लगी र‍िकॉर्ड्स की झड़ी

गुवाहाटी का दूसरा वनडे सिर्फ भारत की 8 विकेट की जीत की कहानी नहीं है. बल्क‍ि कई र‍िकॉर्ड बनने और टूटने की गाथा रही. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405/7 का विशाल स्कोर बनाया और उसके जवाब में भारत ने 406 रन का लक्ष्य 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. यानी 39 गेंद बाकी रहते भारत ने मैच जीत लिया. यह मुकाबला बुधवार (30 स‍ितंबर) को हुआ.

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 223 रन नाबाद बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. गिल की नाबाद 223 रन की पारी ने उन्हें सभी लिस्ट-ए क्रिकेट में रन चेज के दौरान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाला बल्लेबाज भी बना दिया. उन्होंने बांग्लादेश के सौम्य सरकार के नाबाद 208 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा.

A night for the 𝗵𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 𝗯𝗼𝗼𝗸𝘀 📚✨#TeamIndia register their highest successful ODI run chase to take an unassailable 2️⃣-0️⃣ lead in the series 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/wiEGxX2pCt

यह 400+ लक्ष्य का सिर्फ दूसरा सफल चेज है. इससे पहले 2006 में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

एक मैच में 5 शतक, पहली बार ऐसा वेस्टइंडीज की ओर से जॉन  कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगू ने शतक लगाए. भारत की तरफ से रोहित और गिल ने सेंचुरी जड़ी. इस तरह पुरुषों के वनडे में पहली बार एक ही मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए. इससे पहले पुरुषों के तीन वनडे और एक महिला वनडे में चार-चार शतक का रिकॉर्ड था.

वेस्टइंडीज के तीन शतक भी खास रहे. किसी वनडे में एक टीम के तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने का यह 11वां मौका था, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब तीन शतक लगाने वाली टीम मैच हार गई.

4️⃣0️⃣6️⃣ reasons to NEVER count this team out 💙🫡 Watch the Highlights ▶️ https://t.co/em3SzwX98T#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/jpMTZScNi6

गिल ने रिकॉर्ड्स की लगा दी लाइन गिल की 223 नाबादकी पारी कई रिकॉर्ड अपने साथ लेकर आई. यह वनडे रन चेज में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. वह ट्रेविस हेड के बाद ऐसे दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करते हुए और रन चेज में दोहरा शतक लगाया है.

1️⃣ Frame 📸 2️⃣ ODI Double Centurions from #TeamIndia 🤝 5️⃣ ODI Double Hundreds now between this duo 🫡 A special chat coming soon on https://t.co/WqGSQcQiuY#INDvWI | @mflone_ | @ImRo45 | @ShubmanGill pic.twitter.com/XuZDh7356E

दो लगातार वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन के मामले में गिल के अब 333 रन (110 और 223)* हो गए हैं. वह इस सूची में मार्टिन गुप्टिल के 342 रन के बाद दूसरे नंबर पर हैं.

गिल ने 2022 से वनडे में सबसे ज्यादा 10 प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड भी हासिल किए हैं. विराट कोहली और  हेड 9-9 के साथ अगले स्थान पर हैं.

गुवाहाटी में गिल ने 62 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतकों की सूची में संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज है. इससे भी बड़ी बात, भारत ने सिर्फ 21.1 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए, जो उसका वनडे में सबसे तेज 200 है.

गिल ने अपना 11वां वनडे शतक सिर्फ 68 पारियों में पूरा किया. भारत के लिए इससे पहले विराट कोहली ने 82 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

रोहित के साथ साझेदारी भी रिकॉर्ड गिल और रोहित की 255 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप भारत की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है. सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की 258 रन की साझेदारी अभी भी सबसे ऊपर है.

गुवाहाटी के इस मुकाबले का कुल स्कोर 811 रन रहा, जो वनडे में तीसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है. इससे ऊपर 2006 में ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका मैच के 872 और 2009 में भारत-श्रीलंका मैच के 825 रन हैं.

वेस्टइंडीज का 405/7 वनडे में हार के दौरान बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे ऊपर ऑस्ट्रेलिया का 434/4 और श्रीलंका का 411/8 है.

Simply 2️⃣ G0️⃣0️⃣D 🤌 Captain @ShubmanGill was at his absolute best tonight in Guwahati 💙💯💯 Relive his knock ▶️ https://t.co/erDe5T7xvQ#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/EXpqaKuuCt

भारत की इस जीत के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी लगातार 14वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत भी हुई. इस मामले में पाकिस्तान-जिम्बाब्वे की 12 सीरीज जीत दूसरे नंबर पर है.

रन चेज में गिल की नाबाद 223 रन की पारी List A क्रिकेट में सबसे बड़ी है. उन्होंने सौम्य सरकार का 2019 में बनाया 208* रन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा.

एक पारी में 3 शतक, लेकिन हारने वाली पहली टीम वेस्टइंडीज की पारी में जॉन कैम्पबेल, शाई होप और अमीर जंगगू ने शतक लगाए. ODI क्रिकेट में यह किसी टीम के एक पारी में तीन बल्लेबाजों के शतक लगाने का 11वां मौका था. लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब तीन शतक लगाने वाली टीम को हार मिली.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए