आगरा से मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, हादसे में 3 की मौत

राष्ट्रीय समाचार

आगरा से मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, हादसे में 3 की मौत

18 अक्टूबर 2026 को 11:59 am बजे
आगरा से मसूरी घूमने निकले थे 5 दोस्त, हादसे में 3 की मौत

सहारनपुर में रविवार तड़के तेज रफ्तार थार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे.

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान साहिल तिवारी, राहुल और सक्षम के रूप में हुई है. वहीं, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की एक्सीडेंट में मौत, जंतर-मंतर पर ड्यूटी पर था तैनात

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि थार कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार में कुल पांच युवक सवार थे. हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण एक्सीडेंट, CCTV में कैद हुई घटना

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए