बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; राजस्थान में तापमान 40°C के पार

राष्ट्रीय समाचार

बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; राजस्थान में तापमान 40°C के पार

03 अक्टूबर 2026 को 05:05 am बजे
बिहार के 6 जिलों के 255 गांवों में बाढ़:यूपी में 15 नदियां खतरे के निशान से ऊपर; राजस्थान में तापमान 40°C के पार
बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 44 हजार लोग घर छोड़ चुके हैं। राज्य की प्रमुख नदियां भी उफान पर हैं। यूपी में आज सुबह से ज्यादातर जिलों में धूप निकली है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में नदियां अब भी उफान पर हैं। गंगा, शारदा समेत 15 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। तापमान 40°C के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ। वहीं, पूर्वी जिलों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सीकर, भीलवाड़ा, उदयपुर और नागौर में रात में ठंडक बढ़ गई है। इन शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20°C से नीचे रहा। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: अक्टूबर में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर, रात में ठंडक राजस्थान में अक्टूबर में भी दिन के समय तेज गर्मी है। पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों में है। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में दर्ज हुआ।
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए