टाइगर श्रॉफ फायरिंग: दिल्ली से लाए गए आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी

राष्ट्रीय समाचार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग: दिल्ली से लाए गए आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी

22 अक्टूबर 2026 को 04:41 am बजे
टाइगर श्रॉफ फायरिंग: दिल्ली से लाए गए आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मुंबई पहुंच गए हैं. इन्हें मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) को सौंप दिया गया है. चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से मुंबई लाया गया. बीती रात करीब 1 बजे मुंबई पहुंचने के बाद चारों आरोपियों को सीधे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर ले जाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरुआती पूछताछ की. गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबिता (23) शामिल हैं. चारों के तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं.

नियमानुसार और सुरक्षा के कड़े घेरे में रात करीब 2 बजे दोनों महिला आरोपियों राधा और बबिता को दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के महिला लॉकअप में शिफ्ट किया गया. महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में दोनों को रखा गया है.

दिल्ली से पकड़े गए कुणाल, सुमित, राधा और बबिता को आज अदालत में पेश किया जाएगा. एंटी एक्सटॉर्शन सेल इनकी रिमांड की मांग करेगी. वहीं, एक दिन पहले राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लाए गए तीन आरोपियों को कोर्ट ने पहले ही 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस अब कोटा और दिल्ली से लाए गए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि इस सनसनीखेज हमले के मास्टरमाइंड और असली मकसद तक पहुंचा जा सके.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए