टाइगर पर हुए हमले के बीच बिग बॉस से सलमान की दूरी, दिया बड़ा अपडेट

राष्ट्रीय समाचार

टाइगर पर हुए हमले के बीच बिग बॉस से सलमान की दूरी, दिया बड़ा अपडेट

19 अक्टूबर 2026 को 08:26 am बजे
टाइगर पर हुए हमले के बीच बिग बॉस से सलमान की दूरी, दिया बड़ा अपडेट

बीती रात 18 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ. दो अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस भयानक हमले में टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए थे. इस हादसे ने इंडस्ट्री में फिर से डर पैदा किया है. हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिन्होंने टाइगर समेत सभी बॉलीवुड कलाकारों को सलमान खान से दूरी बनाए रखने की धमकी दी है.

सलमान खान के करीबी लोगों पर पहले भी कई हमले हो चुके हैं. इसमें रोहित शेट्टी, बाबा सिद्दिकी, और अब टाइगर श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ सुपरस्टार के साथ काफी काम कर चुके हैं, और अब भी उनकी फिल्मों में शामिल हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो सलमान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर का हिस्सा हैं. अब सुपरस्टार ने टाइगर पर हुए हमले के बीच एक बड़ा अपडेट दिया है.

सलमान ने ऐलान किया है कि वो बिग बॉस 20 के अगले हफ्ते वाले वीकेंड का वार एपिसोड में नहीं आएंगे. बीती रात 'वीकेंड का वार' एपिसोड खत्म होने के बाद उन्होंने घरवालों को इसकी जानकारी दी. सुपरस्टार ने कहा कि पहले से दी गई वर्क कमिटमेंट के चलते वो अगले हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह रोहित शेट्टी आएंगे, और घरवालों और वीकेंड का वार एपिसोड का जिम्मा संभालेंगे.

सलमान इन दिनों मॉन्स्टर की शूटिंग में लगे हुए हैं. वो लगातार इसपर काम कर रहे हैं. बीते कुछ समय में हमने उनके कई सारे लुक्स देख लिए हैं, जो वो फिल्म के लिए कर रहे हैं. उनकी फिल्म अब अपने एंड की तरफ है. अगले साल की ईद पर इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा, जिसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वामशी पैद्दिपल्ली इसके डायरेक्टर हैं.

टाइगर श्रॉफ की बात करें, तो फिलहाल वो सुरक्षित हैं. उन्होंने अपने हाथों में पट्टी बांधी हुई है, और अपने घर में आराम कर रहे हैं. उनके पिता जैकी श्रॉफ और मां आयशा ने इसकी जानकारी खुद दी, और बताया कि उनके बेटे बिल्कुल ठीक हैं. एक्टर की मां ने भगवान का शुक्रियाअदा किया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए