ग्लैमरस हैं ऐश्वर्या की भाभी, बेटों का आराध्या संग खास बॉन्ड

राष्ट्रीय समाचार

ग्लैमरस हैं ऐश्वर्या की भाभी, बेटों का आराध्या संग खास बॉन्ड

28 अक्टूबर 2026 को 07:09 am बजे
ग्लैमरस हैं ऐश्वर्या की भाभी, बेटों का आराध्या संग खास बॉन्ड

ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के चर्चे आम हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी भाभी श्रीमा राय भी बला सी खूबसूरत हैं.  

हाल ही में राय परिवार की फैमिली फोटो सामने आई थी. जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे.  

फैमिली रीयूनियन देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. तस्वीर में आराध्या का अपने भाइयों संग बॉन्ड देखकर लोग खुश हुए.  

इंटरनेट पर यूजर्स श्रीमा राय को गूगल कर रहे हैं. तो क्यों ना, उनके बारे में जान लिया जाए. श्रीमा अपनी ननद ऐश्वर्या की तरह गॉर्जियस हैं.  

श्रीमा कई ब्यूटी पेजेंट्स का हिस्सा रही हैं. उन्होंने मिसेज इंडिया ग्लोब 2009 का टाइटल जीता था. श्रीमा को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है.  

एक वक्त वो बैंक में जॉब करती थीं. ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए उन्होंने ये नौकरी छोड़ी. आज वो सक्सेसफुल कंटेंट क्रिएटर हैं.  

श्रीमा फैशन, ब्यूटी, लाइफस्टाइल को लेकर वीडियो बनाती हैं. इंस्टा पर उनके 152K फॉलोअर्स हैं. वो कई ब्रैंड्स से जुड़ी हुई हैं.   

श्रीमा ने करियर को माइलेज देने के लिए कभी ऐश्वर्या के नाम का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई.   

श्रीमा के पति यानी ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय लाइमलाइट से दूर रहते हैं. कपल के दो बेटे हैं, जिनके नाम विहान और शिवांश हैं.   

ननद ऐश्वर्या से श्रीमा के अच्छे रिश्ते हैं. हालांकि वो एक्ट्रेस संग कम ही फोटोज पोस्ट करती हैं. आराध्या संग भी श्रीमा और उनके बच्चों का गहरा कनेक्शन है.  

आराध्या को भाइयों के बर्थडे में अक्सर देखा जाता है. वो विहान और शिवांश के करीब हैं. तीनों की बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत लेती है.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए