चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें
चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया भाप के पानी में क्या डालें, कितनी देर तक भाप लें

हर किसी की चाहत होती है कि उनकी स्किन एकदम साफ और ग्लोइंग रहे. इसके लिए लोग तमाम तरह के जतन करते हैं. कुछ लोग अपनी स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों की मदद भी लेते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है स्टीम यानी भाप लेना. माना जाता है कि इससे त्वचा साफ होती है और चेहरे पर चमक आती है. लेकिन क्या चेहरे पर भाप लेना सच में फायदेमंद है? इसे लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं अपने इस वीडियो में स्किन एक्सपर्ट क्या कहती हैं-
चेहरे पर भाप लेने से क्या होता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट जुश्या भाटिया सरीन के मुताबिक, अधिकतर लोगों का मानना होता है कि भाप लेने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. स्किन पोर्स बंद या खुलते नहीं हैं. इससे अलग चेहरे पर भाप लेने से त्वचा की ऊपरी लेयर नरम हो सकती है. इससे त्वचा पर जमा गंदगी और मृत कोशिकाओं यानी डैड स्किन सेल्स को हटाना आसान हो सकता है. यानी भाप लेने से स्किन थोड़ी देर के लिए कुछ साफ नजर आ सकती है, लेकिन इससे चेहरे के रोमछिद्र यानी पोर्स खुलते या बंद नहीं होते, न ही चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है. आप डैड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए भाप ले सकते हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, एक हफ्ते में एक या दो बार सिर्फ 2 से 3 मिनट तक चेहरे पर भाप लेना फायदेमंद हो सकता है. इससे ज्यादा देर तक भाप लेने से त्वचा में जलन, रेडनेस और ड्राईनेस बढ़ सकती है.
भाप के पानी में क्या डालें?इसे लेकर एक्सपर्ट कहती हैं, चेहरे पर भाप लेने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करना ही बेहतर है. इसमें नींबू, नमक, एसेंशियल ऑयल या दूसरी चीजें मिलाना जरूरी नहीं है. इन चीजों से कुछ लोगों की त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है. भाप लेने के बाद चेहरे को हल्के हाथों से सुखाएं और फिर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, देखें Photos
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें