अनंत-राधिका संग मेले में पहुंचे MS धोनी, पत्नी से हुई नोकझोंक
अनंत-राधिका संग मेले में पहुंचे MS धोनी, पत्नी से हुई नोकझोंक

अंबानी परिवार के साथ पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बेहद खास बॉन्ड है. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के काफी करीब हैं. हाल ही में नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान सभी एक साथ उत्सव का आनंद लेते हुए नजर आए.
गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि कार्निवल में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, वहां उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट संग मेले और गरबे का लुत्फ उठाया.
मेले में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने झूले का भी आनंद लिया. इस बीच अनंत अंबानी, एमएस धोनी को भी झूले पर बैठने के लिए बुलाते नजर आए, लेकिन धोनी ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया. धोनी का यह मजेदार रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसमें वो इशारों-इशारों में बताते दिखे कि झूले पर बैठने से उन्हें उल्टी हो जाती है.
MS Dhoni Celebrities Navratri With Ambani Family. https://t.co/PymxWp2qej
एक दूसरे वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग मस्ती मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धोनी अपनी पत्नी को आइसक्रीम खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन जैसे ही साक्षी आइसक्रीम खाने के लिए आगे बढ़ती हैं, तो धोनी खुद ही आइसक्रीम खा जाते हैं. दोनों का मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उन्हें पावर कपल बता रहे हैं.
MS Dhoni teasing his wife 😭😭 https://t.co/nK3yDehPLg
नवरात्रि के मौके पर आयोजित इस कार्निवल में क्रिकेट, कारोबार और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. मगर अनंत अंबानी और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती और बॉन्ड ने हर किसी का दिल जीत लिया.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें