12 मौतें... ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में भी खाई में बोलेरो

राष्ट्रीय समाचार

12 मौतें... ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में भी खाई में बोलेरो

17 नवंबर 2026 को 07:49 am बजे
12 मौतें... ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नीचे गिरी बस, रुद्रप्रयाग में भी खाई में बोलेरो

उत्तराखंड में दो बड़े हादसों ने अफरा-तफरी मचा दी है. सोमवार को रुद्रप्रयाग में एक बस खाई में गिर गई. वहीं, मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. दोनों हादसो में कुल 12 लोगों की मौत हो गई है.

रुद्रप्रयाग में सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जनपद के बांसवाड़ा-कण्डारा मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के समय बोलेरो वाहन में कुल 10 लोग सवार थे. ये सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बांसवाड़ा-कण्डारा मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई.

अंधेरे और खड़ी चट्टान के बीच देर रात तक चला रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग ने तत्काल कार्रवाई की. इसके बाद DDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुईं. मौके पर घना अंधेरा होने और खड़ी चट्टान के कारण बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद जवानों ने देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रखा.

रेस्क्यू टीमों ने स्ट्रेचर की मदद से सभी 6 घायलों को खड़ी चट्टान और गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस

दूसरी तरफ, मंगलवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया.

बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों ने हादसे में जवान गंवा दी. इनमें से 7 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक शख्स ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 18 लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है. SDRF और स्थानीय पुलिस आपसी तालमेल के साथ मिलकर मौके पर राहत और बचाव कार्य चला रही है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए