शराब से भरा ट्रक सीधे पुलिस थाने में घुसा, 1500 पेटियां लदी थीं

राष्ट्रीय समाचार

शराब से भरा ट्रक सीधे पुलिस थाने में घुसा, 1500 पेटियां लदी थीं

19 नवंबर 2026 को 07:14 am बजे
शराब से भरा ट्रक सीधे पुलिस थाने में घुसा, 1500 पेटियां लदी थीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. करीब 1500 पेटी देसी शराब से भरा एक ट्रक सीधे पुलिस थाने में जा घुसा. ट्रक ने पहले थाने की बाउंड्री वॉल तोड़ी और फिर परिसर के अंदर पहुंच गया. गनीमत रही कि उस वक्त कोई पुलिसकर्मी ट्रक की चपेट में नहीं आया.

घटना भितरवार पुलिस थाने की है. ट्रक भिंड जिले से देसी शराब लेकर शिवपुरी जिले के पिछोर जा रहा था. ट्रक में करीब 1500 पेटियां लदी हुई थीं. इसे सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर पिछोर पहुंचना था, लेकिन ट्रक तय समय से लेट हो गया था. देरी की वजह से चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी थी.

इसी दौरान ट्रक बेकाबू हो गया और सीधे भितरवार थाने की बाउंड्री वॉल से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार टूट गई और ट्रक थाना परिसर में जा पहुंचा. अचानक हुई इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मी बाहर निकले तो सामने शराब से भरा ट्रक खड़ा था.

ट्रक चालक की पहचान नरेश गिरी के रूप में हुई है. वह सीहोर का रहने वाला है. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. चालक ने शराब से जुड़े कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं. हालांकि, इन दस्तावेजों की जांच अभी बाकी है. पुलिस आबकारी विभाग से इनकी पुष्टि कराएगी.

यह भी पढ़ें: नागपुर में सड़क पर पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक... टक्कर के बाद ड्राइवर फरार, CCTV में कैद हुई घटना

मामले में एक और बात सामने आई है. ट्रक के तय समय से लेट होने की सूचना ड्राइवर ने पुलिस और आबकारी विभाग को नहीं दी थी. नियम के मुताबिक, शराब ले जा रहे ट्रक के निर्धारित समय से देरी होने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देना जरूरी होता है.

पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि ट्रक में शराब की पेटियों की संख्या दस्तावेजों में दर्ज संख्या से मेल खाती है या नहीं. इसके अलावा चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने नरेश गिरी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.

हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन थाने की बाउंड्री वॉल को काफी नुकसान पहुंचा है. ट्रक को परिसर से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आबकारी विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए