19 साल छोटे BF संग मलाइका, Ex अर्जुन से सामना, हुईं अनकंफर्टेबल!

राष्ट्रीय समाचार

19 साल छोटे BF संग मलाइका, Ex अर्जुन से सामना, हुईं अनकंफर्टेबल!

06 नवंबर 2026 को 09:30 am बजे
19 साल छोटे BF संग मलाइका, Ex अर्जुन से सामना, हुईं अनकंफर्टेबल!

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा ने बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी अटेंड की. कैमरे पर उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ पोज दिए.  

लेकिन वहां पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी मौजूद थे. पैप्स के सामने हर्ष और मलाइका ने साथ में पोज नहीं दिए. दोनों एक-दूसरे से दूर-दूर दिखे.  

मलाइका और हर्ष इवेंट में साथ आए थे. लेकिन पैप्स के सामने पोज देने की जब बारी आई, तो हर्ष दूर जाकर खड़े हो गए.   

कैमरे पर साफ तौर पर नजर आया कि हर्ष ने रेड कारपेट पर आने से परहेज किया. लेकिन बाद में वो मलाइका के साथ पार्टी में जाते दिखे.  

दिलचस्प बात ये रही कि इसी पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आए. मलाइका-अर्जुन का रिश्ता टूट चुका है. लेकिन वो आज भी अच्छे दोस्त हैं.  

दिवाली पार्टी में मलाइका अरोड़ा ने पिंक और व्हाइट कलर का शिमरी लहंगा पहना. इसे उन्होंने व्हाइट टॉप संग कैरी किया. डायमंड नेकलेस और रिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगाए.  

हर्ष मेहता इंडियन आउटफिट में हैंडसम लगे. उन्होंने मीडिया की नजरों से बचते हुए पार्टी में एंट्री की. काफी समय से उनके और मलाइका के अफेयर के चर्चे हैं.  

दोनों को साथ में डिनर, दोस्तों के साथ आउटिंग और वेकेशन पर भी देखा गया है. मलाइका और हर्ष में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है.  

मलाइका और हर्ष में 19 साल का अंतर है. एक्ट्रेस उम्र में हर्ष से बड़ी हैं. हर्ष पेशे से हीरा व्यापारी हैं. उनकी उम्र 33 साल बताई जा रही है.  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए