देहरादून में कूड़े के ढेर पर मिली 25-30 साल की महिला की लाश

राष्ट्रीय समाचार

देहरादून में कूड़े के ढेर पर मिली 25-30 साल की महिला की लाश

19 नवंबर 2026 को 07:31 am बजे
देहरादून में कूड़े के ढेर पर मिली 25-30 साल की महिला की लाश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कूड़े के ढेर पर एक महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. महिला की उम्र करीब 25 से 30 साल बताई जा रही है. उसके चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म मिले हैं. पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को यहां कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया.

घटना प्रेमनगर इलाके के जामुनवाला क्षेत्र की है. बुधवार 18 नवंबर को पुलिस को कूड़े के ढेर पर महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे. देहरादून के एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने भी मौके का जायजा लिया.

अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के चेहरे और गर्दन पर गहरे घाव थे. शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है.

यह भी पढ़ें: विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग, फिर 12वीं के छात्र की मौत... रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में शव को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया. हालांकि, अभी तक हत्या की जगह, समय या इसके पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी उम्र करीब 25 से 30 साल मानकर चल रही है और पहचान के लिए जरूरी जानकारी जुटा रही है. शव मिलने के बाद इलाके में पुलिस जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. महिला की पहचान होने के बाद उसके परिवार और घटना से जुड़ी दूसरी जानकारियां सामने आ सकती हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए