गोल्‍ड-सिल्‍वर में बड़ी गिरावट... ₹2500 टूटी चांदी, सोना भी बिखरा

राष्ट्रीय समाचार

गोल्‍ड-सिल्‍वर में बड़ी गिरावट... ₹2500 टूटी चांदी, सोना भी बिखरा

12 नवंबर 2026 को 09:58 am बजे
गोल्‍ड-सिल्‍वर में बड़ी गिरावट... ₹2500 टूटी चांदी, सोना भी बिखरा

कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्‍स पर दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी करीब 2500 रुपये टूट चुकी है और 1.82 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है.   

सोने की कीमत  इसी तरह, सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है. सोने की कीमत 700 रुपये टूटकर 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुका है. सोने और चांदी की कीमतों में यह गिरावट ग्‍लोबल मार्केट में गिरावट के बाद आया है. 

ग्‍लोबल मार्केट में गोल्‍ड-सिल्‍वर प्राइस  वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. ग्‍लोबल सोना 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 4,012.62    डॉलर प्रति औंस पर है. वहीं सिल्‍वर भी 52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

क्‍यों सस्‍ते हो रहे गोल्‍ड-सिल्‍वर?  सोने-चांदी की कीमतों में यह गिरावट तब आई है, जब इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 2.68% चढ़कर 93.94 डॉलर प्रति औंस पहुंच चुका है. साथ ही अमेरिकी महंगाई आंकड़े ने भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है.

दिल्‍ली में सोने-चांदी की कीमत  दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142120 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 130290 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमत 1.99 लाख रुपये प्रति किलो है. 

इन शहरों में भी घटी सोने-चांदी की कीमत चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130140 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

(नोट- सोने या चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए