किसी और से शादी क्यों कर रही हो... 29 लाख फॉलोअर्स वाली इंफ्लुएंसर के एकतरफा इश्क में पड़ा लड़का,जबरन घर में घुसा
किसी और से शादी क्यों कर रही हो... 29 लाख फॉलोअर्स वाली इंफ्लुएंसर के एकतरफा इश्क में पड़ा लड़का,जबरन घर में घुसा

- दिल्ली के मधु विहार में एक युवक ने एकतरफा प्यार में महिला इन्फ्लुएंसर के घर जबरन घुसकर शादी की जिद की थी
- महिला इन्फ्लुएंसर के परिवार ने युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था
- अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है
दिल्ली में इंफ्लूएंसर नेहा बिष्ट के परिवार की पिटाई के बाद दम तोड़ने वाले लड़के को लेकर अब उनकी सफाई सामने आई है. वह कह रही हैं कि उनके पिता ने उसे नहीं मारा था. उसके सिर पर चोट गिरने की वजह से लगी थी. नेहा ने बताया कि 11 जुलाई के अभिनव पहली बार उनके घर में घुसा था और कह रहा था कि आपसे प्यार करता हूं, किसी और से शादी क्यों कर रही हो. परिवार के समझाने के बाद उनसे माफी मांगी और वहां से चला गया. लेकिन वह इंस्टाग्राम अकाउंट से उनको मैसेज करने लगा. जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की न्यूज शेयर की तो वह 7 नवंबर को फिर से उनके घर में घुस आया और उनका नाम लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. बात करने पर उसने उनके पिता पर हमला कर दिया. पड़ोसी जब उसे ले जाने की कोशिश कर रहे थे तो वह दो तीन बार नीचे गिर गया, जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लगी. उननके पिता ने उसे नहीं पीटा.
ये मामला दिल्ली के मधु विहार का है. एकतरफा प्यार के चलते लड़का इंफ्लुएंसर नेहा बिष्ट से शादी करने की जिद में उसके घर तक पहुंच गया. जबरन घर में घुसकर वह शादी की बात करने लगा. ये बात उनके परिवार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. कहा जा रहा है कि उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की. गंभीर रूप से घायल लड़के की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वह पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती था. हालांकि नेहा का इस पर कुछ और ही कहना है.
इंफ्लुएंसर के सोशल वीडियो देखता था लड़का
मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के रहने वाले अभिनव के रूप में हुई है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर महिला यूट्यूबर के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच के मुताबिक, अभिनव कुछ महीने पहले भी महिला यूट्यूबर के घर गया था. उस समय उसने खुद को उनका प्रशंसक बताया था. वह चेन्नई की एक कंपनी में नौकरी करता था और महिला यूट्यूबर के वीडियो नियमित रूप से देखता था. धीरे-धीरे वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा.
कौन हैं नेहा बिष्ट?
नेहा बिष्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी हर रील पर लाखों व्यूज आते हैं. हाल ही में नेहा ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और होने वाली शादी से जुड़े वीडियो और कंटेंट पोस्ट किए थे.
इंफ्लुएंसर से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था लड़का
पुलिस के मुताबिक, वह इस बात से नाराज था कि महिला किसी दूसरे युवक से शादी क्यों कर रही है, जबकि महिला यूट्यूबर उसे जानती तक नहीं थीं. मामले की जांच के बाद पुलिस ने यूट्यूबर के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
नेहा के परिवार ने लड़के को बुरी तरह पीटा
पुलिस ने बताया कि महिला यूट्यूबर अपने परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती हैं और जल्द ही उनकी शादी होने वाली है. पिछले कुछ हफ्ते से वह शादी से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपलोड कर रही थीं. सात नवंबर को वह घर पर थीं. इसी दौरान अभिनव जबरन उनके घर में घुसकर शादी करने की जिद करने लगा. युवक की इस हरकत से परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. बाद में परिजनों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिनव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उसे राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां 15 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-'बाहर मिलो, फिर बताता हूं'... फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री तो SpiceJet कर्मचारियों ने दी धमकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें