लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस खाई में पलटी, 35 घायल

राष्ट्रीय समाचार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस खाई में पलटी, 35 घायल

09 नवंबर 2026 को 09:41 am बजे
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस खाई में पलटी, 35 घायल

उत्तर प्रदेश में तीन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं. लखनऊ में यात्रियों से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. बस में बच्चों समेत कई यात्री सवार थे और हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की सूचना है. वहीं, मुजफ्फरनगर में एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं.

लखनऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. बस में बच्चों समेत कई यात्री सवार थे. हादसे में करीब 35 लोगों के घायल होने की सूचना है. बस को खाई से बाहर निकालने और यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी की मदद ली जा रही है.

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन संभाल लिया है. हादसे में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. यह बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के सिवान जा रही थी. हादसा पारा थाना क्षेत्र में हुआ. फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मुजफ्फरनगर में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. पलटने के बाद कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि कार सवार हरियाणा से हरिद्वार जा रहे थे. हादसा तितावी थाना क्षेत्र में हुआ.

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं.

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

चित्रकूट में दीपदान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. हादसा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ. इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हुए हैं. इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई गई है.

यह हादसा रैपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर रामनगर के पास हुआ. बताया गया कि ट्रैक्टर से ट्रॉली का हुक निकलने के कारण यह हादसा हुआ. डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण सिंह के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि सात लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए