नैनीताल में भीषण हादसा, कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बरेली के एक युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

राष्ट्रीय समाचार

नैनीताल में भीषण हादसा, कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बरेली के एक युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

12 नवंबर 2026 को 09:13 am बजे
नैनीताल में भीषण हादसा, कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बरेली के एक युवक की मौत, 4 दोस्त घायल
नैनीताल में भीषण हादसा, कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बरेली के एक युवक की मौत, 4 दोस्त घायल

उत्तराखंड के नैनीताल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. निगलाट क्षेत्र में स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और कई बार पलट गई. हादसे में कार चला रहे 29 साल के अनुज तिवारी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए सीएचसी भवाली पहुंचाया गया.

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से बुधवार शाम नैनीताल पहुंचे थे. सभी लोग घूमने के लिए आए थे. इसके बाद 12 नवंबर की मध्यरात्रि वे नैनीताल से कैंची धाम दर्शन के लिए निकले. इसी दौरान कैंची धाम के पास निगलाट क्षेत्र में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

युवकों की चीख सुन राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

हादसे के बाद खाई से युवकों के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने आवाज सुनकर नीचे झांका. वहां कार को खाई में पलटा देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई.

खाई काफी गहरी होने के कारण पुलिस ने रेस्क्यू के लिए SDRF की मदद मांगी. इसके बाद खैरना पोस्ट से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया.

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चार घायलों को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली भेजा गया. वहीं, हादसे में कार चला रहे अनुज तिवारी की मौत हो गई थी. SDRF की टीम ने उसका शव भी खाई से बाहर निकाला और जरूरी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया.

बरेली के रहने वाले हैं सभी दोस्त

इस हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर की पहचान अनुज तिवारी (29) के रूप में हुई है. वह बरेली के ग्राम शेखपुर का रहने वाला था. वहीं, घायलों में सनी (23), निवासी ग्राम मिल कॉपर, संचित, निवासी ग्राम शेखपुर, रवि और संदीप शर्मा शामिल हैं. सभी बरेली जिले के रहने वाले बताए गए हैं. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- राजू पाण्डे, नैनीताल

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए