सिरोही में घर में घुसकर युवक का मर्डर… कुल्हाड़ी-तलवार से हमला, मां की उंगलियां कटीं, 5 गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार

सिरोही में घर में घुसकर युवक का मर्डर… कुल्हाड़ी-तलवार से हमला, मां की उंगलियां कटीं, 5 गिरफ्तार

12 नवंबर 2026 को 09:11 am बजे
सिरोही में घर में घुसकर युवक का मर्डर… कुल्हाड़ी-तलवार से हमला, मां की उंगलियां कटीं, 5 गिरफ्तार
सिरोही में घर में घुसकर युवक का मर्डर… कुल्हाड़ी-तलवार से हमला, मां की उंगलियां कटीं, 5 गिरफ्तार

Sirohi Murder: राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में प्रेम विवाह को लेकर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मुंबई से दिवाली मनाने अपने गांव लौटे लक्ष्मण घांची पर सोमवार शाम हथियारबंद हमलावरों ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया. कुल्हाड़ी, तलवार और धारदार हथियारों से किए गए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

वारदात के दौरान उसकी सात महीने की गर्भवती पत्नी और बुजुर्ग मां भी मौजूद थीं. बेटे को बचाने आई मां और पति को बचाने का प्रयास कर रही पत्नी पर भी हमला किया गया. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण घांची रविवार को ही मुंबई से मालगांव लौटा था. परिवार दिवाली की तैयारियों में जुटा हुआ था. इसी दौरान सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हथियारों से लैस हमलावर घर में घुस आए.

कुल्हाड़ी और तलवार सहित धारदार हथियारों से वार

आरोपियों ने लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी और तलवार सहित धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए. अचानक हुए हमले से परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण जमीन पर गिर पड़ा. हमले के दौरान लक्ष्मण की मां हंजा देवी बेटे को बचाने के लिए आगे आईं, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया. हमले में उनकी अंगुलियां कट गईं.

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

वहीं, लक्ष्मण की सात महीने की गर्भवती पत्नी नीरू ने भी पति को बचाने का प्रयास किया. आरोपियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया. घर के बाहर मौजूद लक्ष्मण के भाई किशन ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण ने करीब एक साल पहले नीरू के साथ प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि इस शादी से युवती के परिजन नाराज थे. इसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी.

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में इसी रंजिश को वारदात की वजह बताया गया है. हालांकि, हत्या के पीछे के सभी कारणों और घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है. हमले में गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को परिजन अनादरा अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आबूरोड के सरकारी अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पांच आरोपी गिरफ्तार

मृतक के भाई किशन की रिपोर्ट पर पुलिस ने नागाणी निवासी शंकरलाल, जितेंद्र कुमार घांची, कमलेश उर्फ़ कमाराम, दीपक सहित नाथाराम, अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सीआई अमराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है. दिवाली मनाने घर लौटे युवक की हत्या से परिवार में मातम पसरा है.

सिरोही से तुषार पुरोहित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए