Bihari Chicken Gravy: सरसों के तेल, लहसुन और देसी घी के तड़के वाली बिहारी चिकन ग्रेवी, जायका ऐसा उंगलियां चाटते रह जाओगे

राष्ट्रीय समाचार

Bihari Chicken Gravy: सरसों के तेल, लहसुन और देसी घी के तड़के वाली बिहारी चिकन ग्रेवी, जायका ऐसा उंगलियां चाटते रह जाओगे

11 नवंबर 2026 को 08:58 am बजे
Bihari Chicken Gravy: सरसों के तेल, लहसुन और देसी घी के तड़के वाली बिहारी चिकन ग्रेवी, जायका ऐसा उंगलियां चाटते रह जाओगे
Bihari Chicken Gravy: सरसों के तेल, लहसुन और देसी घी के तड़के वाली बिहारी चिकन ग्रेवी, जायका ऐसा उंगलियां चाटते रह जाओगे
चिकन में मिलाएं मसाले और पकाएं ग्रेवी
ndtv

अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं और हर बार एक ही तरह की चिकन करी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार बिहारी स्टाइल चिकन ग्रेवी ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी की खासियत है इसमें इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल, साबुत मसाले और लहसुन का खास पेस्ट. इसके ऊपर से दिया जाने वाला देसी घी का तड़का इसके स्वाद और खुशबू को और बढ़ा देता है. इसकी गाढ़ी और मसालेदार ग्रेवी रोटी, पराठे या नान के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगे सामान की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद मसालों से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बिहारी स्टाइल चिकन ग्रेवी बनाने का तरीका.

चिकन को सबसे पहले करें मैरिनेट

फुड एक्सपर्ट आशुज डेलिकेसीज ने अपनी एक वीडियो में बताया कि इस रेसिपी को बनाने के लिए एक किलो चिकन लें. इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, स्वादानुुसार नमक और दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें.

सरसों के तेल में भूनें खड़े मसाले और प्याज

उन्होंने बताया कि अब कढ़ाई में करीब तीन बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. इसमें दो दालचीनी के टुुकड़े, दो तेजपत्ता, 6 से 7 लौंग, 6 हरी इलायची, एक चम्मच जीरा और दो सूूखी लाल मिर्च डालें. मसालों को हल्का भूनने के बाद 5 से 6 बारीक कटी प्याज डाल दें. प्याज को ढककरर धीमी आंच पर करीीब 10 मिनट पकाएं, ताकि वह नरम होकर हल्की सुननहरी हो जाए.

लहसुन और साबुत मसालों का बनाएं पेस्ट

अब मिक्सर में 10 से 12 लहसुन की कलियां, एक चम्मच काली मिर्च, दो बड़े चम्मच धनििया, एक चम्मच जीरा और 6 से 7 सूखी लाल मिर्च डालें. थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

ये भी पढ़ें- मुर्गी का ही नहीं, चींटी का अंडा भी खाते हैं लोग! वीडियो में देखें कैसे बनती है ये अनोखी डिश

चिकन में मिलाएं मसाले और पकाएं ग्रेवी

प्याज में मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर तेज आंच पर 4 से 5 मिनट भूनें. अब तैयार मसाले का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट पकाएं. इसके बाद एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और एक चम्मच चिकन मसाला डालकर अच्छीी तरह मिलाएं. करीब डेढ़ कप पानी और थोड़ी कसूरी मेथी डालें. उबाल आने पर ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट पकाएं. चिकन पूरी तरह पकने तक समय जरूरत के हििसाब से बढ़ा सकते हैं.

देसी घी के तड़के से बढ़ाएं स्वाद

इसके अलावा, आखिर में एक छोटे पैन में दो बड़े चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें आधा चम्मच जीरा, एक बड़ा चम्मच कटा लहसुन और 2 से 3 सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें. इस तड़के को चिकन की ग्रेेवी में डालकर ढक दें. करीब 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार है मसालेदार बिहारी स्टाइल चिकन ग्रेवी. इसे गर्मागर्म रोटीी, पराठे या नान के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें- कुकर में बनाएं बाजार जैसे खस्ता समोसे, कम तेल में मिलेगा वही शानदार स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihari Chicken, Bihari Chicken Boti Kebab, Bihari Chicken Curry, Food
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।