राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमले के आरोपी पकड़े गए

राष्ट्रीय समाचार

राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमले के आरोपी पकड़े गए

13 नवंबर 2026 को 08:58 am बजे
राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी पर हमले के आरोपी पकड़े गए

उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षाकर्मी सौरभ तोमर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की बूढ़पुर गांव के जंगल में आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान मुख्य आरोपी धीरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. वहीं, दूसरे आरोपी मोनू को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे और जंगल में छिपे हुए थे. घायल धीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गोपालपुर खड़ाना गांव का है. दिवाली की रात यहां पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया था. शुरुआत में मामला मामूली कहासुनी का था, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान धीरज और मोनू ने राष्ट्रपति भवन में तैनात सौरभ तोमर को गोली मार दी. गोली लगने से सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें: बागपत: कैसी है राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड सौरभ तोमर की हालत? दिवाली की रात सिर में मारी गई थी गोली, खुद बताया हमलावर का नाम

गोलीबारी की घटना के बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी. इसके लिए तीन पुलिस टीमें लगाई गई थीं. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धीरज और मोनू बूढ़पुर गांव के जंगल में छिपे हुए हैं.  सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दी. पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर धीरज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान धीरज के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके से दूसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया. घायल धीरज को अस्पताल पहुंचाया गया है.

बागपत के एसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दिवाली की रात राष्ट्रपति भवन के सुरक्षाकर्मी को गोली मारने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. इसमें आरोपी धीरज के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल धीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि राष्ट्रपति भवन में तैनात सौरभ तोमर छुट्टी पर अपने गांव आए थे और दिवाली परिवार के साथ मना रहे थे. लेकिन पटाखे जलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया. अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए