भाई की शादी में जहीर संग प्रिंसेस सागरिका का जलवा, छा गया बेटा

राष्ट्रीय समाचार

भाई की शादी में जहीर संग प्रिंसेस सागरिका का जलवा, छा गया बेटा

19 नवंबर 2026 को 07:19 am बजे
भाई की शादी में जहीर संग प्रिंसेस सागरिका का जलवा, छा गया बेटा

जयपुर की हवाओं में इस बार शाही अंदाज घुल गया, जब चक दे फिल्म फेम एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के छोटे भाई शिवजीत घाटगे ने पल्लवी संग सात फेरे लिए. इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

16 नवंबर को चोमूं, जयपुर के लग्जरी हेरिटेज रिसॉर्ट में हुई इस शादी में मराठा रॉयल विरासत की झलक हर कोने में नजर आई. शादी की रात झूमर की रोशनी, महल जैसा डेकोर और परिवार की हंसी, सब कुछ किसी शाही दावत जैसा था. सागरिका ने भाई की शादी को सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि यादगार शाही जश्न बना दिया.

शिवजीत और पल्लवी जब फेरों के लिए बैठे, तो पूरा मंडप रोशनी और फूलों से किसी फिल्मी सेट जैसा लग रहा था. कपल बेहद खुश और एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करता लगा. गोल्डन शेरवानी और पेस्टल पगड़ी में दूल्हे राजा का अंदाज एकदम रॉयल था, वहीं दुल्हन की गोल्डन साड़ी ने भी सबकी नजरें खींच लीं.

इस खास दिन की असली स्टार बनीं सागरिका घाटगे, जो मरून साड़ी और हैवी ज्वेलरी में रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. भाई की शादी में एक्ट्रेस भी बिल्कुल उनके साथ हर रस्म को निभाती चलीं.

उनके हर लुक में कोल्हापुर की शाही विरासत झलक रही थी, जिसने फैंस को भी दीवाना कर दिया. साड़ी पहनने के उनके अंदाज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

पति जहीर खान भी इस शादी में पत्नी का हाथ थामे हर फ्रेम में छाए रहे. क्रीम शेरवानी और रंग-बिरंगी पगड़ी में पूर्व क्रिकेटर का देसी-रॉयल लुक फैंस को खूब पसंद आया.

लेकिन महफिल की सबसे प्यारी चोरी की नन्हे राजकुमार फतेहसिंह खान ने, जो अपने मम्मी-पापा के साथ हर तस्वीर में क्यूटनेस बिखेरता नजर आया. कभी गोद में, कभी दौड़ते हुए, इस छोटे नवाब ने सबका दिल जीत लिया. 

फोटोज शेयर कर सागरिका ने भाई-भाभी को शादी की बधाई दी और लिखा- आप दोनों की जिंदगी प्यार, हंसी और खूबसूरत यादों से हमेशा भरी रहे. आप दोनों को जीवनभर के इस खूबसूरत सफर के लिए ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस भी खूब बधाई दे रहे हैं.

सागरिका का रॉयल कनेक्शन कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि असली इतिहास है. उनके पिता कागल के पूर्व शाही परिवार से हैं, और वो कोल्हापुर के शाहू महाराज के वंशज मानी जाती हैं. उनकी दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं. सागरिका की रगों में कोल्हापुर और इंदौर, दोनों शाही घरानों का गौरवशाली खून दौड़ता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए