फर्श पर मोमबत्ती का मोम जम जाए तो क्या करें? बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे हटाएं

राष्ट्रीय समाचार

फर्श पर मोमबत्ती का मोम जम जाए तो क्या करें? बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे हटाएं

09 नवंबर 2026 को 10:09 am बजे
फर्श पर मोमबत्ती का मोम जम जाए तो क्या करें? बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे हटाएं
फर्श पर मोमबत्ती का मोम जम जाए तो क्या करें? बिना नुकसान पहुंचाए ऐसे हटाएं
प्लास्टिक कार्ड से हटाएं जमा हुआ मोम
ndtv

दिवाली पर घर को सजाने के लिए लोग दरवाजे, आंगन और फर्श के किनारे मोमबत्तियां जलाते हैं. कई बार मोम पिघलकर फर्श पर गिर जाता है और ठंडा होने के बाद सख्त होकर जम जाता है. इसे हटाने के लिए लोग चाकू या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने लगते हैं जिससे टाइल्स पर खरोंच आ सकती है. अगर आपके घर के फर्श पर भी मोमबत्ती का मोम जम गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे.

बर्फ से सख्त करें मोम

जानकारी के अनुसार, अगर फर्श पर मोम जम गया है तो सबसे पहले उसे और सख्त करें. इसके लिए एक प्लास्टिक बैग में बर्फ के कुछ टुकड़े भरकर मोम के ऊपर 5 से 10 मिनट तक रखें. ठंडा होने पर मोम भुरभुरा हो जाता है और आसानीी से निकलने लगता है.

प्लास्टिक कार्ड से हटाएं जमा हुआ मोम

इसके अलावा, मोम सख्त होने के बाद उसे हटाने के लिए पुराने एटीएम या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. कार्ड को मोम के किनारे पर धीरे-धीरे लगाकर उसे ऊपर उठाएं. ध्यान रखें कि चाकू, ब्लेड या किसी धातु की नुुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. इससे टाइल्स पर खरोंच पड़ सकती है.

हेयर ड्रायर से साफ करें मोम के निशान

मोम हटाने के बाद भी फर्श पर चिकनी परत रह सकती है. इसे साफ करने के लिए हेयर ड्रायर की कम या मध्यम गर्म हवाा का इस्तेमाल करें. मोम थोड़ा नरम होते ही उसे पेपर टॉवल या माइक्रोफाइबर कपड़ेे से पोंछ लें. एक ही जगह पर ज्यादा देर तक गर्म हवाा न डालें.

ये भी पढ़ें- मकड़ियों को कैसे भगाएं? घर से मकड़ियों को हमेशा के लिए दूर रखने वाला स्प्रे कैसे बनाएं

डिशवॉश लिक्विड से हटाएं चिकनाई

मोम के तेल जैसे निशान साफ करने के लिए गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉशश लिक्विड मिलाएं. अब माइक्रोफाइबर कपड़े से उस जगह को धीीरे-धीरे साफ करें. इससे फर्श पर बची चिकनाई हटाने में मदद मिलेगी.

ग्राउट में जमा मोम कैसे हटाएं?

अगर मोम टाइल्स के बीच की ग्राउट लाइन में चला गया है तो वहां ज्यादा सावधानी बरतें. हेयर ड्रायर से हल्की गर्म हवा दें और नरम होते मोम को पेपर टॉवल से सोोख लें. इसके बाद पुराने मुलायम टूथब्रश और साबुन के पानी से हल्के हाथों से सफााई करें.

ये भी पढ़ें- ब्राइडल बॉडी पॉलिश कैसे बनाएं? घर पर बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Candle
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।