धनतेरस पर सोने-चांदी में बदलाव, जानिए दिल्ली से पटना तक क्या है भाव
धनतेरस पर सोने-चांदी में बदलाव, जानिए दिल्ली से पटना तक क्या है भाव

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के भाव में बदलाव देखा गया है. लगातार पांचवें दिन सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इन पांच दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹7150 और 22 कैरट वाला ₹6560 महंगा हुआ है.
आज भी राजधानी दिल्ली में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है. वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है, जो 100 रुपये चढ़ी है. आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर पटना तक सोने-चांदी की कीमत क्या है...
चांदी का भाव चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी जा रही है. इससे पहले लगातार तीन दिनों में 29-31 अक्टूबर तक एक किलो चांदी ₹20000 गिरी थी, फिर चार दिनों तक इसके भाव स्थिर थे और अब दो दिनों में यह ₹10100 ऊपर चढ़ी है. इसमें से आज दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 उछलकर ₹2,10,100 के भाव में बिक रही है. बाकी शहरों में भी यही भाव है, सिर्फ चेन्नई में ₹2,09,000 के भाव पर एक किलो चांदी मिल रही है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें