सैफ अली खान की बहन सबा ने एक्स भाभी को बताया 'मां जैसी', कहा- बेबो पसंद है पर अमृता सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी

राष्ट्रीय समाचार

सैफ अली खान की बहन सबा ने एक्स भाभी को बताया 'मां जैसी', कहा- बेबो पसंद है पर अमृता सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी

09 नवंबर 2026 को 10:02 am बजे
सैफ अली खान की बहन सबा ने एक्स भाभी को बताया 'मां जैसी', कहा- बेबो पसंद है पर अमृता सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी
सैफ अली खान की बहन सबा ने एक्स भाभी को बताया 'मां जैसी', कहा- बेबो पसंद है पर अमृता सिंह मेरी बड़ी बहन जैसी
सैफ अली खान की बहन सबा ने अमृता सिंह संग रिश्ते पर कही ये बात
नई दिल्ली:

सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने अपनी एक्स भाभी अमृता सिंह के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया. हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में सबा ने अमृता सिंह को मां जैसी शख्सियत बताया, जो उन्हें अक्सर बड़ी बहन की तरह सलाह देती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि सैफ अली खान से तलाक के बाद 2004 के बाद उनका अमृता सिंह के साथ रिश्ता बदल गया. जो लोग नही जानते उन्हें बता दें कि सबा अली खान 15 साल की थीं जब सैफ अली खान ने 1991 में अमृता सिंह से शादी की थी. वह एक्टर से 12 साल बड़ी थीं. 

सबा अली खान ने बताया अमृता सिंह ने उन्हें बड़ी बहन की तरह गाइड किया

सबा अली खान ने बताया कि अमृता सिंह की एडवाइस वह एक्सेप्ट करती थीं. उन्होंने बताया कि कई बार वह कभी-कभी उन्हें उन स्थितियों में सुधारती थीं, जहां शायद उनकी अपनी मां कहीं ज्यादा आलोचनात्मक हो सकती थीं. हालांकि, अमृता के रवैये ने उन बातचीत को उनके लिए आसान बना दिया. उन्होंने कहा, “मुझे वह बहुत सुलझी हुई लगीं. वह मुझे पसंद आईं. उनके साथ मुझे कोई दिक्कत नहीं थी. मैं बेबो से बहुत प्यार करती हूं, यह तो साफ है. मेरी वफादारी जहां होनी चाहिए, वहीं है. लेकिन वह (अमृता) भी मेरे साथ बहुत अच्छी थीं.उन्होंने  मुझे बहुत डायरेक्शन दिया जहां मेरी मां शायद मुझे क्रिटिसाइज करतीं. लेकिन वह वही चीज एक बड़ी बहन की तरह कहती थीं.”

ये भी पढ़ें- अमर अर्शी का 1991 में आया पंजाबी भांगड़ा गीत, 25 साल बाद बॉलीवुड ने किया रिमिक्स, बादशाह के रैप, नेहा कक्कड़ की आवाज ने बनाया पार्टी गाना

सबा की फैशन च्वॉइस को सही करती थीं अमृता सिंह

सबा अली खान ने आगे कहा, "मैं उनसे मिलने से पहले अच्छे से तैयार होती थी. क्योंकि वह पूछती थीं कि 'तुम्हारा बैग नीला और ड्रेस गुलाबी क्यों है?' वह हमेशा मुझे सही सलाह देती थीं, इसलिए मुझे पता था कि क्या करना है.वह एक मां की तरह थीं. लेकिन मेरी अपनी मां के मुकाबले कहीं ज्यादा मिलनसार और सहज थीं. जबकि मेरी मां उस समय बहुत सख्त हुआ करती थीं." 

सबा अली खान ने बताया कि शायद अलग होने के बाद अमृता को कुछ समय और थोड़ी दूरी चाहिए थी. इसके कारण उनके रिश्ते पहले जितने करीबी नहीं रहे. हालांकि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है. वह आज भी अच्छे से मिलते हैं और जब भी मुलाकात होती है तो गर्मजोशी से पेश आते हैं.

ये भी पढ़ें- 53 साल पुरानी धर्मेंद्र, विजय और जीनत की फिल्म, 5 गानों से 70s का रॉकस्टार बना नया एक्टर, आमिर खान का है चचेरा भाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saba Ali Khan, Amrita Singh, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Entertainment
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।