दिल्ली NCR में बारिश से धुलेगा प्रदूषण! पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, मयूर विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार

राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली NCR में बारिश से धुलेगा प्रदूषण! पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, मयूर विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार

13 नवंबर 2026 को 07:32 am बजे
दिल्ली NCR में बारिश से धुलेगा प्रदूषण! पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, मयूर विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार
दिल्ली NCR में बारिश से धुलेगा प्रदूषण! पहाड़ों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम, मयूर विहार-अक्षरधाम से चांदनी चौक तक AQI 400 पार
Delhi Weather Today AQI Pollution
IANS
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर से लेकर पूरे उत्तर भारत में मौसम फिर करवट ले रहा है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के प्रदूषण झेल रहे इलाकों में बारिश की बूंदें राहत लेकर आ सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भी बारिश से प्रदूषण से राहत मिल सकती है. दिल्ली-NCR में भी 15 नवंबर तक मौसम में हल्की ठंड के साथ शुष्क बना रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश आ सकती है.दक्षिण भारत के राज्यों  तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भारी बारिश की चेतावनी है. पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में एक्यूआई 400 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मयूर विहार फेज-1 इलाके में AQI 411 है, जो गंभीर श्रेणी में है. अक्षरधाम के आसपास AQI 408 है. दिल्ली में आईटीओ, आनंद विहार,जनपथ, पंजाबी बाग, लोदी रोड, पालम जैसे इलाकों में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में है. नोएडा में 348 और गाजियाबाद में भी लोनी जैसे कुछ इलाकों में एक्यूआई 380 तक बना है. गुरुग्राम में एक्यूआई 326 है. 

अगले 3 दिन बर्फबारी-बारिश का अलर्ट 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अच्छी बर्फबारी की संभावना जताई है. जिसकी वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. ऐसे में नवंबर के तीसरे हफ्ते तक ठंड का असर और तेज हो सकता है. वहीं राजस्थान में और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने जताया है. जिससे यहां भी अब ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. 

दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ से आने वाले दिनों में भारी बारिश, बिजली गिरने के साथ तेज आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है.पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज रीजन में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़ और मेरठ सहित कई जिलों में तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Delhi AQI Today

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन गया है. 15 नवंबर को बड़े वेदर डिप्रेशन में बदल सकता है.16 नवंबर की शाम तक यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. यह वेदर सिस्टम सुबह 5:30 बजे मध्य अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर बने अपर-एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बना है.

पश्चिम विक्षोभ से चक्रवाती तूफान का असर

उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के कुछ हिस्सों में चार दिनों तक बारिश का अलर्ट है. IMD बुलेटिन के अनुसार, 12 से 15 नवंबर के बीच पंजाब में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. अगले तीन दिनों तक कुछ इलाकों में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास 3100 मीटर की ऊंचाई पर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे इलाकों में 900 मीटर की ऊंचाई पर एक और ऐसा ही चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है.

पहाड़ों मे बारिश- बर्फबारी का अलर्ट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल रहा है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 
हिमाचल प्रदेश में भी मनाली, शिमला के साथ लाहौल स्पीति के इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है.बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाको में ठंड बढ़ेगी. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अभी बारिश का संकेत नहीं है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर और विदर्भ के इलाकों में अभी मौसम शुष्क और तापमान में गिरावट के संकेत हैं.

वहीं अंडमान निकोबार के आसपास तूफानी चक्रवात से मौसम खराब रहने की आशंका है. वहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है. साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी बारिश का येलो अलर्ट है. 

ये भी पढ़ें - कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में ठंड और प्रदूषण, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, राजस्थान-बिहार समेत 10 राज्यों में बारिश
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi Weather, Rain Alert, Aaj Ka Mausam, Delhi AQI Today
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।