Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो

राष्ट्रीय समाचार

Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो

17 नवंबर 2026 को 08:57 am बजे
Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो
Panchayat 5 Release: बनराकस के बाद क्रांति देवी ने पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट बताने के लिए रखी शर्त, प्राइम वीडियो ने शेयर किया नया वीडियो 
Panchayat Season 5 Release: प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 5 का दिया अपडेट, बनराकस के बाद क्रांति देवी ने रखी शर्त
YouTube
नई दिल्ली:

panchayat season 5 release: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज पंचायत सीजन 5 की चर्चा पिछले दिन काफी हुई क्योंकि शो के पॉपुलर किरदार बनराकस यानी दुर्गेश कुमार ने फैंस को जानकारी दी कि इस साल पंचायत 5 नहीं आएगा, जिसे जानकर फैंस हैरान हैं. लेकिन अब बनराकस और उनकी पत्नी क्रांति देवी ने फैंस के सामने शर्त रख दी है कि 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाने पर वह ‘पंचायत 5' की रिलीज डेट बताएंगे. इसके चलते फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि जल्दी पंचायत का पांचवा सीजन लाओ. 

पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट के लिए अनोखी शर्त

जब ‘पंचायत' के फैंस यह सोचकर परेशान थे कि कहीं उनका पसंदीदा शो बंद तो नहीं हो गया, तभी फुलेरा में एक नया ट्विस्ट आ गया है! नेतृत्व में बदलाव के बाद अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) ने खुद ही कमान संभाल ली है. ‘पंचायत' की वापसी अब अधर में लटकी हुई है और ऐसे में बनराकस ने शो की बहुप्रतीक्षित वापसी की तारीख बताने से पहले फैंस के सामने एक अनोखी शर्त रख दी है.  

ये भी पढे़ं- Panchayat Season 5 Release: पंचायत की रिलीज डेट का बनराकस ने दिया अपडेट, फैंस बोले- जालिम

क्रांति देवी (सुनीता राजवर) के नए प्रधान बनने और बनराकस के उनके साथ खड़े होने के बाद फुलेरा के नए प्रशासन ने अपने ही नियम बना लिए हैं. एक खास ऑडियंस चैलेंज के जरिए फैंस को एकजुट होकर नए प्रशासन को 1 करोड़ गेंदे के फूलों का हार पहनाना होगा. इस चुनौती को पूरा करने के बाद ही ‘पंचायत सीज़न 5' की रिलीज़ डेट का खुलासा होगा. 

पंचायत 5 में क्या होगा? 

पंचायत सीजन 4 में आपने देखा था कि प्रधान जी और उनकी पत्नी मंजू देवी चुनाव हार गए हैं, जिसके बाद क्रांति देवी फुलेरा की नई प्रधान बन गई हैं. उनके राज में फुलेरावासी से लेकर सचिव जी का क्या हाल होगा यह देखने के लिए फैंस बेकरार हैं. लेकिन हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें बनराकस यानी दुर्गेश कुमार अपने अंदाज में कहते दिखे थे कि पंचायत सीजन 5 इस साल नहीं आएगा. हालांकि यह सिर्फ एक प्रमोशन था या कुछ और यह तो आने वाले दिनों में पता लगेगा. लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- मधुबाला का 68 साल पुराना हिट गाना, कैबरे डांसर बन अशोक कुमार को लुभाया, कानों में रस घोलती आशा भोसले की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 5, Panchayat 5 Release Date, Kranti Devi, Panchayat 2 Banrakas, Prime Video
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।