अनिरुद्ध रविचंदर संग इस आलीशन घर में रहेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, हर कोने में साउथ टच,Vintage मूर्तियों की देखें झलक

राष्ट्रीय समाचार

अनिरुद्ध रविचंदर संग इस आलीशन घर में रहेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, हर कोने में साउथ टच,Vintage मूर्तियों की देखें झलक

12 नवंबर 2026 को 07:05 am बजे
अनिरुद्ध रविचंदर संग इस आलीशन घर में रहेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, हर कोने में साउथ टच,Vintage मूर्तियों की देखें झलक
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Home: अनिरुद्ध रविचंदर संग इस आलीशन घर में रहेंगी SRH की मालकिन काव्या मारन, हर कोने में साउथ टच,Vintage मूर्तियों की देखें झलक
Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Home: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने की शादी, देखें न्यूली मैरिड कपल का आलीशान घर
NDTV
नई दिल्ली:

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Wedding Home: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन ने साउथ के म्यूजिक कंपोजन अनिरुद्ध रविचंदर संग बीते दिन शादी कर ली है. कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऐलान किया, जिसमें काव्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने शादी की खबर फैंस को दी. उन्होंने लिखा, "मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है. 11.11." शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें अनिरुद्ध और काव्या एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस शादी में सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए, जिनकी तस्वीरें भी न्यूली मैरिड कपल के साथ वायरल हो रही हैं. लेकिन हम आपको अनिरुद्ध और काव्या की शादी की नहीं बल्कि उनके शादी के बाद घर की झलक दिखाने वाले हैं, जिसमें साउथ टच से लेकर विंटेज मूर्तियां देखने को मिल रही हैं. 

अनिरुद्ध रविचंदर के घर का इनसाइड वीडियो

अनिरुद्ध रविचंदर ने बचपन चेन्नई में अपने माता-पिता और बहन के साथ बिताया है. इसके चलते उनके घर में साउथ टच के साथ मॉडर्न डिजाइन देखने को मिलता है. वह अपने पुराने घर में ही रहते हैं, जिसे परिवार ने बगल की प्रॉपर्टी खरीदकर और उसमें एक स्टूडियो तथा होम थिएटर जोड़कर बड़ा कर लिया है. 

लिविंग रूम में गहरे हरे रंग के सोफे, चेक डिजाइन वाली कुर्सियां और सफेद फर्श है. जहां हर चीज एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छी लगती है.  यहां एक लकड़ी का झूला, सफेद कॉफी टेबल, पेंटिंग्स और बैठने की जगह है, जो इस खुली जगह को एक अपनापन और गर्माहट देती हैं. एक कोने में दीवार को परिवार की तस्वीरों से सजाया गया है. 

ये भी पढ़ें- जय भानुशाली नहीं दिखाएंगे बच्चों को बिग बॉस, शो में एक्स वाइफ माही विज के टास्क में बेटी का घसीटा नाम तो हुए आग बबूला

झूले के ठीक सामने डाइनिंग एरिया है. जहां एक ग्लास टॉप वाली मेज है, जिसके चारों ओर लकड़ी की छह कुर्सियां रखी हैं. इस जगह पर पीतल की मूर्तियां भी हैं, जो विंटेज लुक देती हैं और इसके पारंपरिक लुक को और निखारती हैं. घर को बढ़ाने के बाद घर के हर कोने को बहुत कम फर्नीचर के साथ सजाया गया है. अनिरुद्ध के घर में एक छोटी लाइब्रेरी और एक होम थिएटर भी है. जहां वह आराम करना और अपने पसंदीदा शो और फिल्में लगातार देखना पसंद करते हैं. यह थिएटर सिंगर के होम ऑफिस का काम भी करता है. हालांकि उनका बेडरूम  सादगी भरा है. फर्श पर एक बड़ा गद्दा, बेडसाइड टेबल पर कुछ तस्वीरें और एक रिक्लाइनिंग चेयर इस सजावट को कम्पलीट करती है.  

अनिरुद्ध काव्या की शादी की तस्वीरें

वेडिंग पिक्चर्स की बात करें तो अनिरुद्ध ने आइवरी रंग के कुर्ते के साथ उससे मेल खाती वेष्टी डाली हुई है. इसके ऊपर से उन्होंने एक लंबी जैकेट पहनी है, जो उन्हें एकदम क्लासिक लुक दे रही है. वहीं, काव्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिसे पर काफी अच्छा एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. 

कौन हैं अनिरुद्ध 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि काव्या के पति अनिरुद्ध मशहूर संगीत कंपोजर हैं. उन्होंने कोल्हावेरी डी गाने को कंपोज किया था, जो काफी मशहूर हुआ. इसके साथ ही वह विक्रम, जेलर, लियो जैसे फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं. अनिरुद्ध ने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा को कंपोज किया था, जो उनके करियर के लिहाज से बड़ी उपलब्धि रही. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का सबसे मुश्किल गाना, लोगों को लगता है आसान, बेटे अमित कुमार को गाते वक्त आया पसीना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Kavya Maran, Home Tour
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।