8 जून को होगी गुरु-शुक्र की युति, चमकेगा इन राशियों का भाग्य!

स्वास्थ्य

8 जून को होगी गुरु-शुक्र की युति, चमकेगा इन राशियों का भाग्य!

01 जून 2026 को 09:53 am बजे
8 जून को होगी गुरु-शुक्र की युति, चमकेगा इन राशियों का भाग्य!

Gajlakshmi Rajyog 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 जून का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है. इस दिन ब्रह्मांड के दो सबसे बड़े और शुभ ग्रह एक अनोखा संगम बनाने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. 8 जून को होने जा रही गुरु और शुक्र की यह युति एक महासंयोग में तब्दील होने वाली है.

8 जून को सुख, वैभव, रोमांस और ऐश्वर्य के दाता शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. खास बात यह है कि ज्ञान, भाग्य और वृद्धि के कारक देवगुरु बृहस्पति पहले से ही (2 जून को गोचर करके) कर्क राशि में विराजमान रहेंगे. ऐसे में 8 जून को कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति (मिलन) से 'गजलक्ष्मी राजयोग' का निर्माण होने जा रहा है. कर्क गुरु की 'उच्च राशि' है, इसलिए उच्च के गुरु और शुक्र का यह मिलना एक विशेष 'धन योग' भी बनाएगा. तो आइए जानते हैं कि 8 जून को बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)  शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं. गुरु-शुक्र का यह मिलन आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगा. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप लेखन, पत्रकारिता, कला या मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको कोई बड़ी सफलता या सम्मान मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)  यह युति आपकी ही राशि के लग्न भाव में बनने जा रही है. इसके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

कन्या राशि (Virgo)  यह महासंयोग आपकी राशि के एकादश (आय) भाव में होने जा रहा है. इसके परिणामस्वरूप आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा. व्यापार में किया गया निवेश बड़ा मुनाफा दे सकता है.

मीन राशि (Pisces)  गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और यह युति आपके पंचम (शिक्षा, प्रेम और संतान) भाव में होगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे