VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के पांव नहीं छुए, सामने आते ही दिया ये रिएक्शन

खेल

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के पांव नहीं छुए, सामने आते ही दिया ये रिएक्शन

01 जून 2026 को 10:23 am बजे
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के पांव नहीं छुए, सामने आते ही दिया ये रिएक्शन
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के पांव नहीं छुए, सामने आते ही दिया ये रिएक्शन

Virat Kohli- Vaibhav Sooryavanshi: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2026 का फाइनल जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली से मुलाकात की. गुजरात टाइटंस के खिलाफ RCB का फाइनल मुकाबला देखने के बाद वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर जाकर विराट कोहली से मिले. लेकिन, उन्होंने विराट कोहली के पांव नहीं छुए. IPL 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी जिससे भी मिलते दिखे, सबसे पहले उन्होंने उनके पैर छुए हैं. मगर विराट कोहली से अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने ऐसा नहीं किया. विराट से वैभव जब मिले तो उन्होंने दूर से ही उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करने का इशारा किया.

वैभव ने विराट के नहीं छुए पैर

विराट कोहली के साथ वैभव सूर्यवंशी के मुलाकात के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे आमना-सामना होते ही विराट कोहली को वैभव दूर से ही हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं.

वैभव और विराट मिले तो क्या-क्या हुआ?

विराट कोहली उनसे हाथ मिलाते हैं. फिर अपना एक हाथ वैभव के कंधे पर रखकर उनसे बातें करते हैं. दोनों के बीच काफी बातें होती हैं. तस्वीरों से ये भी पता चलता है कि विराट, वैभव को अपने गेम को लेकर फोकस रहने की सलाह देते हैं.

IPL 2026 में छाए रहे वैभव और विराट

वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली अपने इस वीडियो को लेकर तो सुर्खियों में हैं ही. इसके अलावा IPL 2026 में इन दोनों के खेल को भी चर्चा जोरों से हैं. IPL के पूरे सीजन में जो खेल दिखाया, जिस तरह से छक्के बरसाए और रनों का अंबार लगाया, वैभव सूर्यवंशी की चर्चा उसे लेकर है. वहीं विराट कोहली ने IPL 2026 के फाइनल में पारी खेलकर जो संदेश दिया है, उसे लेकर वो खबरों में हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने जीता ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेले 16 मैचों में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए. यही वजह है कि ऑरेंज कैप उनके सिर सजा है. इसके अलावा उन्होंने 72 छक्के जमाए, जो कि IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड है. वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट भी IPL 2026 में किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा.

विराट कोहली का जलवा बरकरार

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए. इसमें से 75 रन उन्होने फाइनल में खेली 42 गेंदों की पारी पर बनाए. विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली फाइनल वाली पारी से एक बार फिर से बता दिया कि जहां मैटर बड़े होते हैं, वही खड़े होते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे