मां बनने से इनकार, आकांक्षा ने तोड़ी 10 साल की शादी, टूटे गौरव

राष्ट्रीय समाचार

मां बनने से इनकार, आकांक्षा ने तोड़ी 10 साल की शादी, टूटे गौरव

30 जून 2026 को 08:59 am बजे
मां बनने से इनकार, आकांक्षा ने तोड़ी 10 साल की शादी, टूटे गौरव

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन दिनों वो शो लॉकअप में नजर आ रही हैं. शो में आते ही उन्होंने तलाक का खुलासा किया.  

आकांक्षा ने बताया कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक चल रहा है. दोनों पिछले 1 साल से अलग रह रहे थे. अब हालिया एपिसोड में आकांक्षा ने तलाक लेने की वजह बताई.  

वो कहती हैं- जब हम शादी में थे, मेरे अंदर मां बनने की कभी चाहत नहीं आई. लेकिन मैं इसे एक्सपलोर करने को रेडी थी.  

''लेकिन बाद में मुझे फील हुआ कि मां बनना मेरे से नहीं होगा. गौरव भी मेरी सोच के साथ सहमत था. लेकिन समय के साथ चीजें बदलने लगीं.''  

''अब गौरव को बच्चा चाहिए लेकिन मैं उसे बच्चा नहीं दे सकती.'' जब आकांक्षा से पूछा गया क्या वो भविष्य में कभी बच्चा करेंगी?  

जवाब में आकांक्षा बोलीं- कभी नहीं. मुझे मां बनने की इच्छा ही नहीं है. मैंने गौरव को काफी समय पहले ये बात बता दी थी.  

''मुझे एहसास हुआ कि मैं मां बनने के लिए नहीं बनी हूं. अभी के लिए मैंने गौरव को कह दिया कि मुझसे बच्चा नहीं होगा. ''  

''इसलिए हमने आपस में बातचीत की. जहां मैंने गौरव को कहा कि वो चाहे तो मुझे छोड़ सकते हैं. ये उनके पार्ट पर सही भी था.''  

आकांक्षा ने बताया कि वो गौरव की फीलिंग्स को समझती हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने पार्ट पर गलत नहीं हैं. लेकिन ये चीज उनके लिए डील ब्रेकर है.   

आकांक्षा और गौरव की शादी 2016 में हुई थी. बिग बॉस 19 में दोनों का बॉन्ड देखकर लोगों को खुशी हुई थी. लेकिन कौन जानता था वो फेक इमोशंस दिखा रहे थे.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे