दिल्ली में 12 साल के बेटे और पिता का शव लटका मिला, सुबह घर का दरवाजा खोलते ही मचा हड़कंप

खेल

दिल्ली में 12 साल के बेटे और पिता का शव लटका मिला, सुबह घर का दरवाजा खोलते ही मचा हड़कंप

06 जून 2026 को 09:44 am बजे
दिल्ली में 12 साल के बेटे और पिता का शव लटका मिला, सुबह घर का दरवाजा खोलते ही मचा हड़कंप
दिल्ली में 12 साल के बेटे और पिता का शव लटका मिला, सुबह घर का दरवाजा खोलते ही मचा हड़कंप
पिता-पुत्र का शव फांसी पर लटका लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी.

Delhi Crime News: दिल्ली के ज्योति नगर इलाके के छज्जूपुर में पिता और पुत्र घर के अंदर फांसी में लटके मिले हैं. दोनों के संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई है. बेटे की उम्र 12 साल के करीब है.

फॉरेंसिक टीम के साथ दिल्ली पुलिस सबूतों को जुटा रही है, लेकिन पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी कि यह आत्महत्या है या कुछ और घटित हुआ है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सुबह घर के अंदर दोनों के शव लटके देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे का शव भी उतारकर नीचे रखा.

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पिता के शव को भी नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।