हर महीने ₹17000 की कमाई... ये सरकारी स्‍कीम दे सकती है मोटा पैसा

व्यापार

हर महीने ₹17000 की कमाई... ये सरकारी स्‍कीम दे सकती है मोटा पैसा

06 जून 2026 को 08:47 am बजे
हर महीने ₹17000 की कमाई... ये सरकारी स्‍कीम दे सकती है मोटा पैसा

सीनियर सिटीजन के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती है, लेकिन इसमें सबसे पॉपुलर स्‍कीम छोटी बचत योजनाओं के तहत चलाई जाती है, जिसका नाम सीनियर सिटीजन सेविंग स्‍कीम (SCSS) है. रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए यह स्‍कीम काफी लोकप्र‍िय है. 

यह योजना पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित की जाती है और इसमें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता. आपको तय ब्याज मिलता है और समय-समय पर पैसा खाते में आता रहता है. साथ ही, आप टैक्स छूट का लाभ भी उठा सकते हैं. 

एक व्यक्ति इस स्‍कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये लगा सकता है यानी पति-पत्नी मिलकर कुल 60 लाख रुपये तक लगा सकते हैं. अगर आप इस स्‍कीम में अपने पार्टनर के साथ मिलकर 25 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो हर तीन महीने पर आपको एक मोटा ब्‍याज मिलता रहेगा. अब आइए जानते हैं आपको हर महीने कितनी कमाई हो सकती है... 

क्लियर टैक्‍स के कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर आप इस स्‍कीम में 25 लाख रुपये लगाते हैं तो 8.2 फीसदी सालाना ब्‍याज के हिसाब से आपको मोटी कमाई होगी. 25 लाख रुपये पर सालभर में 2.05 लाख रुपये ब्याज मिलेगा. हर तीन महीने में 51,250 रुपये खाते में आएंगे.

अगर इसे महीने के हिसाब से कैलकुलेट किया जाए तो एवरेज करीब 17,083 रुपये की कमाई होगी और 5 साल में कुल 10.25 लाख रुपये ब्याज मिलेगा. मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये की जमा रकम भी वापस मिल जाएगी यानी 5 साल में कुल 35.25 लाख रुपये मिल सकते हैं. 

पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने वालों को SCSS में निवेश पर धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है. अगर SCSS और उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में मौजूद दूसरी बचत योजनाओं से मिलने वाला कुल ब्याज एक साल में 50,000 रुपये से ज्यादा हो जाता है, तो TDS कट सकता है. अगर आप पैन देते हैं तो 10 फीसदी टीडीएस कटौती होगी और अगर पैन नहीं देते हैं तो 20 फीसदी टीडीएस की कटोती होगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे