पेड़ों की ऐसी दीवानगी, 24 घंटे में 24 हजार पौधे लगाने निकला शख्स

राष्ट्रीय समाचार

पेड़ों की ऐसी दीवानगी, 24 घंटे में 24 हजार पौधे लगाने निकला शख्स

30 जून 2026 को 09:30 am बजे
पेड़ों की ऐसी दीवानगी, 24 घंटे में 24 हजार पौधे लगाने निकला शख्स

दुनिया के सबसे हरियाले देशों में गिने जाने वाले कनाडा में जंगलों की कोई कमी नहीं है. इस देश के करीब 36 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल पृथ्वी के सबसे बड़े वन क्षेत्रों में शामिल हैं. इसके बावजूद यहां के लोग सिर्फ जंगलों को बचाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि हर साल करोड़ों नए पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाने की मुहिम चलाते हैं. अब इसी सोच को एक बार फिर नई पहचान देने के लिए कनाडा के केनी चैपलिन (Kenny Chaplin) ने 24 घंटे में 24 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है.

केनी चैपलिन कोई पहली बार यह कारनामा करने नहीं निकले हैं. साल 2001 में उन्होंने सस्केचेवान के प्रिंस अल्बर्ट के पास 24 घंटे में 15,170 पेड़ लगाकर Guinness World Record बनाया था. उनका यह रिकॉर्ड करीब 20 साल तक कायम रहा, लेकिन 2021 में एक अन्य कनाडाई ट्री प्लांटर ने 23,060 पेड़ लगाकर इसे तोड़ दिया. अब चैपलिन अपना ही रिकॉर्ड वापस हासिल करना चाहते हैं.

30 जून की सुबह 8 बजे से 1 जुलाई की सुबह 8 बजे तक वह सस्केचेवान के बुएना विस्टा के पास लगातार पेड़ लगाएंगे. उनका लक्ष्य 24 घंटे में 24,000 जैक पाइन के पौधे लगाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाना है.

चैपलिन का कहना है कि यह सिर्फ रिकॉर्ड बनाने की कोशिश नहीं है. जिन पेड़ों को वह आज लगाएंगे, वे आने वाले सालों में एक घने सामुदायिक जंगल का रूप लेंगे. भविष्य में यहां पैदल चलने के रास्ते, बच्चों के खेलने की जगह और लोगों के घूमने के लिए ट्रेल्स भी विकसित किए जाएंगे.

रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के लिए इस बार भी पूरी तैयारी की गई है. स्वतंत्र फॉरेस्टर, आर्बोरिस्ट और बॉटनिस्ट पूरे 24 घंटे गवाह के तौर पर मौजूद रहेंगे, जबकि तीन कैमरे लगातार रिकॉर्डिंग करेंगे ताकि Guinness World Records के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा रिकॉर्ड भी एक कनाडाई, एंटोइन मोसेस, के नाम है, जिन्होंने 2021 में 24 घंटे में 23,060 पेड़ लगाए थे यानी दुनिया में सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल भी कनाडा के पास है और अब उसे तोड़ने की कोशिश भी एक और कनाडाई ही कर रहा है.

यही वजह है कि कनाडा सिर्फ विशाल जंगलों वाला देश नहीं, बल्कि पेड़ लगाने की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए भी पूरी दुनिया में अलग पहचान रखता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे